Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»शिक्षा»विधायक संदीप साहू की मौजूदगी में मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव
    शिक्षा

    विधायक संदीप साहू की मौजूदगी में मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJune 25, 202602 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    कसडोल। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहतरा (क) में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कसडोल विधायक संदीप साहू रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य शीतल हितेश बंजारे, ग्राम पंचायत सरपंच गोरेलाल पैकरा, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, हितेश बंजारे, योगेश बंजारे एवं चंदन साहू उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर विधायक संदीप साहू ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा जीवन को बेहतर बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है। अच्छी शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी डॉक्टर, शिक्षक, पुलिस अधिकारी, वकील, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधि जैसे महत्वपूर्ण पदों तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर नियमित रूप से विद्यालय आने तथा घर पर भी अध्ययन करने की प्रेरणा दी।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने की। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया।

    शाला प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह की अतिथियों ने सराहना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी बच्चों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम में व्याख्याता देवेंद्र खुटे, फुलवा खुटे, कुसुम जायसवाल, उर्वशी मोहन, शशिकला साहू, नेतराम केवट, साधना राकेश, हेमलता दुबे, नीलिमा साहू, सुनीता सेन, दिलीप साहू, ललिता पुरैना, संकुल समन्वयक बृजेश टंडन, बोधन कोसले, मंदिर प्रसाद घृतलहरे, भगवाराम जायसवाल सहित संकुल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय से जोड़ना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नवप्रवेशी बच्चों का उत्साहवर्धन करना था। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं पालकों ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।

    Hemant Baghel
    Cluster-level school enrollment festival celebrated in the presence of MLA Sandeep Sahu.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीट पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस की पत्रकारवार्ता आयोजित
    Next Article सड़क हादसे में घायल युवक को गिधौरी डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल, समय पर मिली चिकित्सा सहायता
    Hemant Baghel

    Related Posts

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    July 28, 2026

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    July 28, 2026
    Top Posts

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Our Picks

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.