हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। जिले में नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Addl. SP) के रूप में खोमन सिन्हा ने बुधवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। वे इससे पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, रायपुर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर अभिषेक सिंह ने खोमन सिन्हा का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारियों के लिए

शुभकामनाएं दीं।जिले में नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना से पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




