हेमंत बघेल
जांजगीर-चांपा। जिले की बलौदा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अनिल पटेल (26 वर्ष), निवासी पाली चौकी, थाना जांजगीर के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी टोनी टंडन, निवासी बलौदा ने 25 जुलाई 2026 को थाना बलौदा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसी दिन शाम करीब 5:30 बजे ग्राम नगपुरा मुक्तिधाम के सामने मुख्य मार्ग पर आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर घायल कर दिया।
शिकायत के आधार पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 360/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2) एवं 119(1) के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने और अपराध स्वीकार करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ओमकार वर्मा, प्रधान आरक्षक छोटे लाल साहू, रज्जू रात्रे, प्रहलाद निर्मलकर, जयराम बिंझवार एवं टिकेश्वर राठौर की सराहनीय भूमिका रही।




