हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के तहत ग्राम धनेली, तहसील भाटापारा निवासी संतोष दास साहू के जरूरतमंद परिवार को आव

श्यक राहत सामग्री वितरित की गई। जानकारी के अनुसार, 39 वर्षीय संतोष दास साहू किडनी में 35 मिमी की गांठ और टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनकी पत्नी उन्हें और तीन बच्चों को छोड़कर जा चुकी है। परिवार में तीन स्कूली बच्चे तथा 70 वर्षीय वृद्ध पिता हैं। परिवार की मासिक आय लगभग ₹500 बताई गई है। वृद्ध पिता को पेंशन और राशन कार्ड के माध्यम से 45 किलोग्राम राशन मिलता है। परिवार के पास आय का कोई अन्य साधन, पशुधन या बैंक बचत नहीं है तथा उनका मकान भी जर्जर अवस्था में है।

अन्नपूर्णा मुहिम के तहत परिवार को चावल, आटा, दालें, सरसों तेल, आलू, प्याज, चीनी, चाय, दूध पाउडर, मसाले, साबुन, वाशिंग पाउडर, बेसन, दलिया, अचार, स्टील की थालियां, गिलास, परिवार के सभी सदस्यों के लिए कपड़े तथा बच्चों के लिए चप्पल सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
राहत सामग्री मिलने के बाद संतोष दास साहू ने संत रामपाल जी महाराज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है।
वहीं, ग्राम पंचायत धनेली के सरपंच सरोज कुमार ध्रुव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सेवा समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य है।
अन्नपूर्णा मुहिम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय, निराश्रित, दिव्यांग, विधवा और अनाथ परिवारों तक सम्मानपूर्वक सहायता पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को नियमित रूप से आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनके जीवन में आशा और सहयोग का संचार हो सके।




