हेमंत बघेल
सांकरा। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच सांकरा द्वारा शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं मंच के सदस्यों ने मिलकर पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के अध्यक्ष शुभम सिंघल, सचिव सोनू गोयल सहित पंकज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल एवं आशीष अग्रवाल की प्रमुख उपस्थिति रही। सभी के सहयोग से पौधरोपण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विद्यालय की ओर से प्रभारी प्रधान पाठक श्रीमती खेमलता प्रधान एवं शिक्षिका श्रीमती पुष्पलता शुक्ला भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान बच्चों को वृक्षों का महत्व बताते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने बच्चों को पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। विद्यालय परिवार ने मंच के इस पर्यावरण हितैषी प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।




