हेमंत बघेल
कसडोल। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस की “दृष्टि हेल्पलाइन” लगातार प्रभावी साबित हो रही है। इसी हेल्पलाइन पर मिली सूचना के आधार पर कसडोल थाना पुलिस ने ग्राम छरछेद में दबिश देकर जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को दृष्टि हेल्पलाइन में सूचना प्राप्त होने पर थाना कसडोल की टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम छरछेद में दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के कब्जे से 1,880 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 तथा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में संचालित “दृष्टि हेल्पलाइन” का उद्देश्य आमजन की शिकायतों और आपराधिक गतिविधियों की सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से दें।
गिरफ्तार आरोपी:
राजेन्द्र कुमार कैवर्त्य (41), निवासी छरछेद
नरेन्द्र यादव (19), निवासी छरछेद
रामकुमार कैवर्त्य (35), निवासी छरछेद
रोहित कुमार कैवर्त्य (35), निवासी छरछेद
धर्मेन्द्र लहरे (37), निवासी छरछेद










































