Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग, नितिन गडकरी से मिले दीपक शर्मा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»चोरी की गाड़ियों की शत-प्रतिशत रिकवरी पर IG राम गोपाल गर्ग सख्त, ‘सशक्त’ ऐप की रेंज स्तरीय समीक्षा
    अन्य

    चोरी की गाड़ियों की शत-प्रतिशत रिकवरी पर IG राम गोपाल गर्ग सख्त, ‘सशक्त’ ऐप की रेंज स्तरीय समीक्षा

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelAugust 8, 20260183 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने 7 अगस्त 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सशक्त’ ऐप की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में रेंज के विभिन्न जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, एएसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी और नवपदस्थ प्रशिक्षु उप निरीक्षक शामिल हुए।

    बैठक का मुख्य उद्देश्य दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाना, संदिग्ध वाहनों की त्वरित पहचान और ट्रैकिंग करना तथा चोरी हुए वाहनों की रिकवरी दर को बढ़ाना रहा।
    एक सप्ताह में डेटा और बैकलॉग पूरा करने के निर्देश

    आईजी ने वाहन चोरी के प्रकरणों में अधूरे डेटा को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। जिन मामलों में चेसिस अथवा इंजन नंबर दर्ज नहीं हैं, उन्हें वाहन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समय में अपडेट करने को कहा गया। एफआईआर दर्ज होते ही वाहन का पूरा विवरण ‘सशक्त’ ऐप में दर्ज करने और यथासंभव एफआईआर में इंजन एवं चेसिस नंबर स्पष्ट रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

    रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों में बढ़ेगी चेकिंग
    सार्वजनिक और संवेदनशील पार्किंग स्थलों पर ‘सशक्त’ ऐप के माध्यम से चेकिंग अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, सराफा क्षेत्र और सार्वजनिक पार्किंग स्थलों को विशेष रूप से चेक करने पर जोर दिया गया। पार्किंग ठेकेदारों और कर्मचारियों को भी ऐप से जोड़कर चेकिंग अभियान में शामिल करने की बात कही गई।
    नए पुलिस अधिकारियों को रोजाना 20 संदिग्ध वाहनों की जांच का लक्ष्य
    नवपदस्थ डीएसपी, निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं अन्य पुलिस कर्मचारियों का ‘सशक्त’ ऐप पर शत-प्रतिशत पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए। नए यूजर्स को व्यावहारिक अभ्यास के लिए प्रतिदिन कम से कम 20 संदिग्ध वाहनों की जांच करने का लक्ष्य भी दिया गया है।
    बरामद अथवा रिकवर किए गए वाहनों का बैक-एंड डेटा तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए गए, ताकि रिकॉर्ड में दोहराव न हो और वाहन मालिकों को सुपुर्दगी की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

    साइबर फ्रॉड पीड़ितों की राशि वापसी पर MRM का लाइव प्रेजेंटेशन
    बैठक के दौरान मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने साइबर अपराध के पीड़ितों की राशि वापस दिलाने के लिए अपनाए जा रहे मनी रिकवरी मैकेनिज्म (MRM) का लाइव प्रेजेंटेशन दिया।
    उन्होंने बताया कि साइबर हेल्पलाइन 1930 और संबंधित पोर्टल के माध्यम से शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर साइबर अपराधियों के बैंक खातों में गई राशि को होल्ड/फ्रीज कराने का प्रयास किया जाता है। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर होल्ड की गई राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस दिलाने की कार्रवाई की जाती है।

    एसपी भोजराम पटेल ने साइबर फ्रॉड के मामलों में शुरुआती 1 से 2 घंटे को ‘गोल्डन आवर’ बताते हुए लोगों से अपील की कि ठगी का पता चलते ही बिना देरी किए 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि रकम को सुरक्षित रूप से होल्ड कराने की संभावना बढ़ सके।
    IG ने कहा—तकनीक आधारित पुलिसिंग को दें सर्वोच्च प्राथमिकता
    आईजी राम गोपाल गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से पारदर्शी और परिणाममूलक पुलिसिंग सुनिश्चित करना बैठक का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने ‘सशक्त’ ऐप को चोरी के वाहनों की पहचान और अपराधियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण टूल बताते हुए इसके शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर जोर दिया।

    आईजी ने सभी अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और लंबित प्रकरणों को कम करते हुए आम जनता को पुलिसिंग का सीधा लाभ पहुंचाने की हिदायत दी।

    Hemant Baghel
    IG Ram Gopal Garg takes a strict stance on achieving 100% recovery of stolen vehicles; reviews the ‘Sashakt’ app at the range level.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकसडोल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
    Next Article काले कागज को असली नोट बनाने का झांसा देकर ₹50 हजार की ठगी की कोशिश, 3 आरोपी गिरफ्तार
    Hemant Baghel

    Related Posts

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    September 9, 2026

    सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग, नितिन गडकरी से मिले दीपक शर्मा

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग, नितिन गडकरी से मिले दीपक शर्मा

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.