Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»काले कागज को असली नोट बनाने का झांसा देकर ₹50 हजार की ठगी की कोशिश, 3 आरोपी गिरफ्तार
    अन्य

    काले कागज को असली नोट बनाने का झांसा देकर ₹50 हजार की ठगी की कोशिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelAugust 8, 20260953 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    जांजगीर-चांपा। काले कागज पर केमिकल डालकर उसे असली भारतीय नोट में बदलने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को जांजगीर-चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति से ₹50 हजार लेकर ₹2.50 लाख के काले कागज और केमिकल देने का लालच दिया था। पीड़ित की सतर्कता के चलते ₹50 हजार की ठगी होने से बच गई।

    मामला थाना नवागढ़ क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार नवागढ़ निवासी साहिल कुमार के पिता के मोबाइल पर करीब 10 दिन पहले तेरस राम महिपाल नामक व्यक्ति का फोन आया था। आरोपी ने खुद को केमिकल एक्सपर्ट बताते हुए दावा किया कि उसके पास ऐसा काला कागज है, जिसे विशेष केमिकल की मदद से असली भारतीय मुद्रा में बदला जा सकता है।

    आरोपी ने ₹50 हजार के बदले ₹2.50 लाख मूल्य का काला कागज और केमिकल देने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर प्रार्थी 6 अगस्त को गोविंदा पुल के पास पहुंचा। वहां तेरस राम महिपाल के साथ शिव प्रसाद मनहर और रामरतन साहू भी मौजूद थे। तीनों आरोपियों ने काले कागज यानी कथित जाली नोट के बदले ₹50 हजार नगद की मांग की।

    प्रार्थी को संदेह होने पर उसने आरोपियों से पूछताछ शुरू की, जिसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद प्रार्थी ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

    साइबर टीम की सक्रियता से पकड़े गए आरोपी

    शिकायत मिलते ही थाना नवागढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 246/2026 के तहत धारा 318(2) एवं 61(2) BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सफेद केमिकल पाउडर से भरा प्लास्टिक डिब्बा, केमिकल लगा हुआ नोट जैसा दिखने वाला 6 नग काला कागज और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

    मास्टरमाइंड पहले भी नकली नोट के मामलों में हो चुका है चालान

    पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शिव प्रसाद मनहर इस गिरोह का मास्टरमाइंड है। वह पूर्व में थाना जैजैपुर के ₹24 लाख के नकली नोट और रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के ₹85 लाख के नकली नोट के मामले में चालान हो चुका है।

    गिरफ्तार आरोपी

    तेरस राम महिपाल (34 वर्ष) — निवासी तालदेवरी, थाना बिर्रा

    रामरतन साहू (35 वर्ष) — निवासी करौबाडीह, थाना जैजैपुर

    शिव प्रसाद मनहर (36 वर्ष) — निवासी करौबाडीह, थाना जैजैपुर

    पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में साइबर थाना जांजगीर एवं थाना नवागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

    कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, थाना प्रभारी नवागढ़, साइबर थाना से निरीक्षक भास्कर शर्मा, सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा तथा आरक्षक गिरीश कश्यप और प्रदीप दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

    Hemant Baghel
    000 by promising to turn black paper into genuine currency notes; 3 accused arrested. Attempt to swindle ₹50
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचोरी की गाड़ियों की शत-प्रतिशत रिकवरी पर IG राम गोपाल गर्ग सख्त, ‘सशक्त’ ऐप की रेंज स्तरीय समीक्षा
    Next Article 150 किलोमीटर तक पीछा कर फरार ट्रक को पुलिस ने दबोचा, अकलतरा हादसे में एक की मौत
    Hemant Baghel

    Related Posts

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.