Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»ई-मेल में एक शब्द बदलकर 28 लाख की साइबर ठगी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार
    अन्य

    ई-मेल में एक शब्द बदलकर 28 लाख की साइबर ठगी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelAugust 11, 20260324 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    जांजगीर-चांपा। प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चांपा को ई-मेल के जरिए बैंक खाता बदलने का झांसा देकर 28 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस की साइबर टीम ने एक आरोपी को बिहार के सीतामढ़ी जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी को भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक ग्राम परिगमा से पकड़ा गया।

    पुलिस के मुताबिक प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चांपा के पर्चेस विभाग में कार्यरत कर्मचारी ने साइबर थाना जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई थी। कंपनी को राउरकेला इस्पात संयंत्र के नाम से एक ई-मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें बैंक खाता बदलने की जानकारी दी गई थी। ई-मेल आईडी में केवल एक शब्द बदलकर उसे वास्तविक ई-मेल आईडी जैसा बनाया गया था। कंपनी ने इस पर ध्यान नहीं दिया और 28 लाख रुपये की राशि बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी।

    बाद में जब राउरकेला इस्पात संयंत्र से भुगतान के संबंध में जानकारी ली गई तो वहां से भुगतान प्राप्त नहीं होने की जानकारी मिली। इसके बाद कंपनी को साइबर ठगी का पता चला।

    मामले में साइबर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत धारा 318(4) BNS एवं 66(C)/66(D) IT Act के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

    बैंक डिटेल और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में साइबर टीम ने बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की।

    जांच में ठगी की रकम जिस बैंक खाते में पहुंची, वह पंकज मुखिया पिता जहरा मुखिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम परिगमा, थाना चरौत, जिला सीतामढ़ी, बिहार के नाम पर पाया गया। पुलिस ने बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर, सीडीआर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया।

    जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पहले अपने आधार कार्ड में दिल्ली का पता दर्ज कराया था, जिसे बाद में बिहार के पते पर अपडेट कराया गया था। तकनीकी जांच के जरिए पुलिस को आरोपी के बिहार में होने की जानकारी मिली।

    इसके बाद साइबर पुलिस टीम ने थाना चरौत, जिला सीतामढ़ी पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी पंकज मुखिया को गिरफ्तार किया।

    ठगी की रकम खाते में मंगवाकर आपस में बांटते थे

    पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अपने नाम से बैंक खाता खुलवाया था। साइबर ठगी की रकम इस खाते में आने के बाद रकम को आपस में बांट लिया जाता था। आरोपी ने अपने हिस्से में मिली रकम को खर्च कर देने की बात पुलिस को बताई है।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, आधार कार्ड सहित साइबर अपराध से जुड़े अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। आरोपी को बिहार में गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया और उसे जांजगीर-चांपा लाया गया। इसके बाद आरोपी को जांजगीर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य सह आरोपियों की तलाश जारी है।

    23 लाख रुपये होल्ड, वापस मिलने की प्रक्रिया जारी

    पुलिस के अनुसार साइबर ठगी की जानकारी मिलते ही साइबर क्राइम पोर्टल/1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। त्वरित कार्रवाई के चलते 28 लाख रुपये में से 23 लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं। इस राशि को पीड़ित कंपनी को वापस दिलाने की प्रक्रिया जारी है।

    पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि वे साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो बिना देरी किए 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें तथा नजदीकी थाने को भी सूचना दें। पुलिस के मुताबिक जितनी जल्दी शिकायत दर्ज होगी, ठगी की रकम को होल्ड कराने और वापस प्राप्त करने की संभावना उतनी ही अधिक रहती है।

    इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, निरीक्षक शिवानंद सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, आरक्षक शहबाज खान एवं गिरीश कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Hemant Baghel
    Cyber ​​fraud of ₹28 lakh committed by changing a single word in an email; accused arrested from Bihar
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहावीर कोलवासरी में 19.75 टन कोयला गबन का मामला: लंबे समय से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article मिनी माता जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.