हेमंत बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरपंच महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का प्रथम सम्मेलन 10 अगस्त 2026 को रायपुर स्थित होटल ‘द नाइन’ में आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेशभर से महासंघ के पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सरपंचों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में सरपंच संघ की प्रमुख मांगों को लेकर विस्तृत चिंतन-मंथन किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महासंघ के सभी पदाधिकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर अपनी मांगों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से रखेंगे। साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर उनके समाधान की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

सम्मेलन में उपस्थित सदस्यों ने सरपंचों की एकता बनाए रखने तथा प्रदेश के विकास कार्यों में मिल-जुलकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। महासंघ ने इस बात पर भी जोर दिया कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए सरपंचों की भूमिका को मजबूत करना रहा।
सम्मेलन में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
प्रदेश अध्यक्ष, कपिल देव नायक, महासचिव, राजेश्वरी कैलाश आडिल, रजनीश मरावी, राम राय मांझी, गजमोहन सिंह संरक्षक हरीशंकर साहू, खलेश्वर रात्रे, क्रांतिभूषण साहू
प्रदेश उपाध्यक्ष -संकेत अग्रवाल, टिकेश साहू, हिमांशु चौहान, कलिस्त एक्का, जयसिंह कुर्म, रघुवीर पिंड सिना, सुरेंद्र भास्कर, रेंदू नाग, छत्रपाल सिंह राज, रेखा लिंग राज साहू, जोगा मरकाम, मनभजन टंडन
प्रदेश सचिव- मुकेश ढीढी, संजय कुमार, शत्रोहन चेलक, सुरेश कुमार, विजय कुमार मंडवार, रमेश्वर राठिया, अजीत तिग्गा, श्रीमती पुष्पा लता बघेल, ममता मंडावी
सहसचिव- संतोष मैसाराम, कोषाध्यक्ष- लखन पटेल, अमजद खान, चंद्रम वर्मन, हेम कुमार मारकंडे, अमर सिंह मरकाम, हरिराम सलाममीडिया प्रभारी- विक्रम सिंह मरावी










































