Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»नशा मुक्ति के संकल्पों से गूंजे तिल्दा क्षेत्र के स्कूल
    अन्य

    नशा मुक्ति के संकल्पों से गूंजे तिल्दा क्षेत्र के स्कूल

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelAugust 13, 20260193 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोवर्धन यदु

    तिल्दा-नेवरा। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा देशभर में चलाए जा रहे 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत तिल्दा क्षेत्र में भी नशामुक्ति एवं जनजागरूकता अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। 6 अगस्त से शुरू हुए इस अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा सेवाकेंद्र की टीम क्षेत्र के विभिन्न शासकीय एवं गैर-शासकीय विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही है और उन्हें नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा दिलाई जा रही है।

    इसी क्रम में स्वामी आत्मानंद प्रियदर्शिनी स्कूल, शासकीय हाई स्कूल सासाहोली तथा आत्मानंद स्कूल कुरमी बोर्डिंग में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने नशामुक्ति की प्रतिज्ञा लेकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं आदर्श जीवन जीने का संकल्प लिया। अभियान को विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्यों एवं शिक्षकों का भी सहयोग मिल रहा है।

    कार्यक्रम के दौरान सेवाधारी भाई आकाश धुरंधर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए तंबाकू, शराब सहित विभिन्न नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कम उम्र में बच्चे और युवा मित्रों की संगति, आकर्षण एवं सामाजिक दबाव में आकर नशे की शुरुआत कर देते हैं, जो धीरे-धीरे गंभीर लत में बदल सकती है।

    वहीं भाई विष्णु वर्मा ने विद्यार्थियों को डिजिटल नशे के प्रति जागरूक करते हुए मोबाइल एवं सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक का संतुलित, आवश्यक एवं रचनात्मक उपयोग करने की अपील की।

    इसके बाद बीके प्रियंका दीदी ने नशे की प्रवृत्ति से स्थायी रूप से बाहर निकलने में राजयोग मेडिटेशन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केवल बाहरी नशे को छोड़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके पीछे छिपी मानसिक कमजोरी और आकर्षण पर विजय पाना भी आवश्यक है। राजयोग के माध्यम से आत्मबल, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच को मजबूत किया जा सकता है। इस दौरान विद्यार्थियों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया गया।

    अभियान के दौरान विद्यार्थियों को यह संदेश भी दिया गया कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है तो उसका उपहास करने के बजाय प्रेम, सहयोग एवं सकारात्मक व्यवहार के माध्यम से उसे नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही माता-पिता एवं शिक्षकों को बच्चों के साथ नियमित संवाद और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

    विद्यालय के शिक्षकों ने बढ़ती नशे की समस्या को देखते हुए इस अभियान को आवश्यक एवं प्रभावी पहल बताया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया।

    इस तरह तिल्दा क्षेत्र के विद्यालयों में “नशामुक्त युवा—सशक्त समाज” की भावना के साथ नशामुक्ति की जागरूकता की अलख जगाई जा रही है।

    Hemant Baghel
    Schools in the Tilda region resound with pledges for a drug-free life.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ सरपंच महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का प्रथम सम्मेलन रायपुर में आयोजित
    Next Article सिमगा-चंदेरी ओवरब्रिज के पास सड़क हादसा: मवेशी से टकराई कार, बुजुर्ग दंपती की मौत
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.