हेमंत बघेल
जांजगीर-चांपा। थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम तागा में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम तागा निवासी ईश्वरी यादव (53 वर्ष) ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसका पुत्र अनिल यादव ग्राम के ही शिवशंकर कश्यप के ट्रैक्टर में काम करने जाता था। इसी दौरान ट्रैक्टर पलटने की घटना में ट्रैक्टर पर सवार अनिल यादव की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर प्रार्थी ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बताया गया कि इसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने प्रार्थी के घर में घुसकर लोहे की रॉड और हाथ-मुक्के से मारपीट की।
मामले में थाना मुलमुला पुलिस ने अपराध क्रमांक 162/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 117(1), 333, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में तत्काल उनके निवास पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
शिवशंकर कश्यप, पिता रामकृष्ण कश्यप, उम्र 32 वर्ष
रामशंकर कश्यप, पिता रामकृष्ण कश्यप, उम्र 25 वर्ष
दोनों आरोपी ग्राम तागा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं।
सराहनीय योगदान:
इस कार्रवाई में निरीक्षक पारस पटेल, थाना प्रभारी मुलमुला, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह सहित थाना मुलमुला पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।










































