हेमंत बघेल
जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने डकैती की एक बड़ी साजिश को वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। पुलिस ने करही स्थित सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को घातक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि किकिरदा जाने वाले रास्ते पर देशी-विदेशी शराब दुकान रोड के पास दो मोटरसाइकिलों में पांच व्यक्ति हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांचों संदिग्धों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने करही स्थित सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती करने की योजना बनाना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल सहित डकैती में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार बरामद किए।
ये सामान हुआ बरामद
2 मोटरसाइकिल
2 लोहे के पैरा/कटिया नुमा हथियार
1 एयर गन
4 लोहे की कुदाली
मामले में थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 104/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(4), 310(5) के तहत कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
राजकुमार कर्ष, उम्र 28 वर्ष, निवासी मुड़पार, थाना शिवरीनारायण
जितेंद्र साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी कनसदा, थाना शिवरीनारायण
राजेंद्र उर्फ राजा साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी करही, थाना बिर्रा
रंजीत साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी तुस्मा, थाना शिवरीनारायण
भीम साथी, उम्र 27 वर्ष, निवासी शिवरीनारायण
यह कार्रवाई एसपी विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं एएसपी जांजगीर डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव, साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं उनकी टीम, पुलिस सहायता करही प्रभारी एएसआई राम प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टंडन, आरक्षक अर्जुन यादव सहित बिर्रा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










































