Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»पोड़ी दल्हा पहाड़ मेले में पुलिस की सख्ती: 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब जब्त
    अन्य

    पोड़ी दल्हा पहाड़ मेले में पुलिस की सख्ती: 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब जब्त

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelAugust 20, 20260783 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदलहा पहाड़ में नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक मेले में करीब एक लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में पुलिस टीमों ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी।

    मेले के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर युवकों की जांच की। इस दौरान करीब 5500 भारी स्टील के कड़े उतरवाकर पुलिस ने जमा कराए। पुलिस के अनुसार कुछ कड़े इतने भारी और मजबूत थे, जिनका इस्तेमाल मारपीट या हमले में हथियार के रूप में किया जा सकता था। इसके अलावा कुछ युवकों के पास हाथ में पहनने वाले पंचनुमा स्टील के हथियार भी मिले, जिन्हें पुलिस ने तत्काल अपने कब्जे में लिया।

    मेले में 150 पाव शराब जब्त

    भीड़भाड़ को देखते हुए अवैध शराब के सेवन और उससे होने वाली संभावित अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए भी पुलिस ने कार्रवाई की। अलग-अलग लोगों द्वारा पाकिट, बैग और झोले में छिपाकर ले जाई जा रही करीब 150 पाव देशी प्लेन एवं अंग्रेजी शराब पुलिस ने जब्त की।

    ड्रोन और CCTV से निगरानी

    मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे और क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की मदद से भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी। पुलिस बल द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कर मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखी गई।

    साइबर जागरूकता बना आकर्षण

    मेले में पुलिस के साइबर जागरूकता अभियान ने भी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। लोगों को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। दल्हा पहाड़ के शीर्ष, मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर साइबर जागरूकता सेल्फी स्टैंड एवं जोन बनाए गए, जहां श्रद्धालुओं ने “मैं जागरूक हूं, साइबर क्राइम से मुक्त हूं” संदेश के साथ सेल्फी लेकर जागरूकता का संदेश प्रसारित किया।

    महिला कमांडो और वालेंटियर्स ने संभाला मोर्चा

    मेले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में महिला कमांडो टीम ग्राम पड़रिया, पहाड़ मित्र, वालेंटियर्स, भीम रेजिमेंट, डॉ. अंबेडकर विचार युवा संगठन अकलतरा, आश्रम परिवार समिति और वन प्रबंध समिति का भी सराहनीय सहयोग रहा।

    यातायात व्यवस्था रही चाक-चौबंद

    बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, बलौदा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था की गई। पुलिस की यातायात व्यवस्था के चलते मेले में श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही सुचारू रही।

    पुलिस की सक्रियता और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के चलते करीब एक लाख श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद मेले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। जांजगीर-चांपा पुलिस की इस कार्रवाई से मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी साफ नजर आई।

    Hemant Baghel
    150 pouches of liquor seized. 500 steel bangles confiscated Strict police action at Podi Dalha Hill fair: 5
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुडियाडीह-खैंदा मेनरोड पर 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार के चोट के निशान
    Next Article बिलाड़ी में मुरूम के कथित अवैध खनन का आरोप, पंचायत के प्रभावशाली लोगों पर मिलीभगत का आरोप
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.