हेमंत बघेल
जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को घुमाने के बहाने ले जाकर अनाचार करने के मामले में बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय आरोपी राजेश्वर कुर्रे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 426/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 126(2), 351(3), 64(2)(L), 65(1) बीएनएस तथा धारा 4 और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक टिकेश्वर राठौर, संदीप डहरिया, अनुज खरे, लखेश विश्वकर्मा, प्रहलाद निर्मलकर एवं महिला आरक्षक करूणा खैरवार का सराहनीय योगदान रहा।










































