Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देवरीकला को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाने ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली, लिया संकल्प

    बारनवापारा के जंगल में काले हिरण की दर्दनाक मौत, आवारा कुत्तों के हमले की आशंका

    सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को हनी ट्रैप में फंसाया, चाकू की नोक पर 60 हजार और सोने की अंगूठी लूटी; युवती समेत 6 गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»बारनवापारा के जंगल में काले हिरण की दर्दनाक मौत, आवारा कुत्तों के हमले की आशंका
    अन्य

    बारनवापारा के जंगल में काले हिरण की दर्दनाक मौत, आवारा कुत्तों के हमले की आशंका

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelNovember 20, 20260732 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार। बारनवापारा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामपुर बीट क्रमांक 127 में एक दुर्लभ वन्यजीव काले हिरण (ब्लैकबक) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हिरण पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।

    मिली जानकारी के अनुसार, बारनवापारा रेंज के रामपुर बीट क्रमांक 127 के जंगल क्षेत्र में एक काला हिरण विचरण कर रहा था। इसी दौरान उस पर किसी वन्यजीव अथवा आवारा कुत्तों द्वारा हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हमले में गंभीर रूप से घायल हिरण की मौत हो गई।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा वन विभाग का अमला

    घटना की जानकारी मिलते ही बारनवापारा वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेश्वरी दीवान और बीट गार्ड रोशन निषाद अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वन अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया। मृत हिरण का पशु चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    तेंदुआ या कुत्तों के हमले की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

    इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेश्वरी दीवान ने बताया कि काले हिरण की मौत तेंदुए (लेपर्ड) या कुत्तों के काटने से होने की आशंका है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

    इस घटना के बाद वन क्षेत्र के आसपास आवारा कुत्तों की बढ़ती आवाजाही और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन्यजीव प्रेमियों ने चिंता जताई है। अब देखना होगा कि वन विभाग जंगल में आवारा कुत्तों की आवाजाही रोकने और दुर्लभ वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाता है।

    Hemant Baghel
    Blackbuck dies a painful death in Barnawapara forest; suspected attack by stray dogs
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को हनी ट्रैप में फंसाया, चाकू की नोक पर 60 हजार और सोने की अंगूठी लूटी; युवती समेत 6 गिरफ्तार
    Next Article देवरीकला को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाने ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली, लिया संकल्प
    Hemant Baghel

    Related Posts

    देवरीकला को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाने ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली, लिया संकल्प

    November 20, 2026

    सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को हनी ट्रैप में फंसाया, चाकू की नोक पर 60 हजार और सोने की अंगूठी लूटी; युवती समेत 6 गिरफ्तार

    November 20, 2026

    उधारी के पैसों को लेकर खूनी विवाद, पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

    November 20, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,297 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,333 Views

    गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मां पर बच्चों को जहर देने के बाद खुद सेवन करने की आशंका

    November 20, 20261,222 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,297 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,333 Views

    गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मां पर बच्चों को जहर देने के बाद खुद सेवन करने की आशंका

    November 20, 20261,222 Views
    Our Picks

    देवरीकला को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाने ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली, लिया संकल्प

    बारनवापारा के जंगल में काले हिरण की दर्दनाक मौत, आवारा कुत्तों के हमले की आशंका

    सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को हनी ट्रैप में फंसाया, चाकू की नोक पर 60 हजार और सोने की अंगूठी लूटी; युवती समेत 6 गिरफ्तार

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.