हेमंत बघेल
जांजगीर-चांपा। छेड़छाड़ के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को आरोपी संजय कुमार यादव (42 वर्ष) निवासी जयरामनगर (खैरा), थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर, हाल मुकाम थाना रोड अकलतरा ने पीड़िता के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ की थी। घटना की जानकारी किसी को देने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी एवं एएसआई दाऊ लाल बरेठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




