हेमंत बघेल
जांजगीर-चांपा। थाना चांपा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 30 जून 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम महुदा निवासी सोहन बरेठ (39 वर्ष) ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन अनाचार किया। शिकायत के आधार पर थाना चांपा में अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर एवं थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




