Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»सीसी रोड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप: नोटिस के बाद भी कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
    अन्य

    सीसी रोड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप: नोटिस के बाद भी कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJune 6, 202603 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    कसडोल। कसडोल मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरिया के आश्रित ग्राम मालीडीह में डीएमएफ मद से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग 5 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई तथा निम्नस्तरीय सामग्री का उपयोग किया गया।

    जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान सरपंच वीरेंद्र साहू के पिता एवं शासकीय विद्यालय में पदस्थ प्रधानपाठक सम्मेलाल साहू स्वयं मौके पर खड़े होकर कार्य का संचालन करते दिखाई दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि सीसी रोड निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया गया और कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    मामले की जानकारी मिलने पर जनपद पंचायत कसडोल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) कमलेश साहू ने निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए सरपंच एवं सचिव को दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया था। हालांकि नोटिस के बाद प्रस्तुत जवाब और उसके आधार पर की गई कार्रवाई को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से सीईओ से मामले की जांच और कार्रवाई की जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है और वे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

    ग्रामीणों का आरोप है कि यदि निर्माण कार्य में वास्तव में अनियमितता पाई गई है तो केवल सरपंच और सचिव ही नहीं, बल्कि संबंधित तकनीकी अधिकारियों एवं जिम्मेदार कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। वहीं कुछ ग्रामीणों ने पंचायत कार्यों में कथित कमीशनखोरी के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

    दूसरी ओर, शासकीय कर्मचारी होने के बावजूद प्रधानपाठक सम्मेलाल साहू द्वारा पंचायत के निर्माण कार्यों में कथित हस्तक्षेप को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के कार्यों की जिम्मेदारी निर्वाचित सरपंच की होती है, ऐसे में किसी अन्य व्यक्ति की सक्रिय भूमिका जांच का विषय है।

    इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद ध्रुव ने प्रधानपाठक सम्मेलाल साहू के विरुद्ध जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

    ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।

    Hemant Baghel
    Allegations of corruption in CC road construction: No action even after notice villagers raise questions
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्राम पंचायत कोट क उपचुनाव: अनीता केवट ने दर्ज की शानदार जीत, मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
    Next Article 50 साल पुराने मकानों को हटाने की शिकायत पर बढ़ा विवाद, ग्रामीणों ने कहा – बने हुए घर न तोड़े जाएं
    Hemant Baghel

    Related Posts

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    July 28, 2026

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    July 28, 2026
    Top Posts

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Our Picks

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.