Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»सोनबरसा में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 हेतु शाखाकर्तन कार्यशाला आयोजित
    छत्तीसगढ़

    सोनबरसा में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 हेतु शाखाकर्तन कार्यशाला आयोजित

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelFebruary 26, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार।  सोनबरसा वन विहार केंद्र, बलौदाबाजार में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 हेतु शाखाकर्तन, संग्रहण एवं भंडारण संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में तेन्दूपत्ता संग्रहण की गुणवत्ता में सुधार, निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप कार्यों का सुचारू संचालन तथा संग्रहण से लेकर परिवहन एवं गोदामीकरण तक की संपूर्ण प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी प्रदान किया गया।

    कार्यशाला में शाखाकर्तन की वैज्ञानिक विधि, उसके दीर्घकालिक लाभ, गुणवत्ता नियंत्रण के मानक तथा गड्डी बंधाई की निर्धारित प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वैज्ञानिक पद्धति से शाखाकर्तन करने पर लगभग 40 – 50 दिनों के भीतर बेहतर गुणवत्ता के पत्ते प्राप्त होते हैं, जिससे संग्रहण लक्ष्य की पूर्ति के साथ-साथ ग्रामीण हितग्राहियों की आय में भी वृद्धि सुनिश्चित होती है।

    इसके अतिरिक्त फड़ स्तर पर संग्रहण, पत्तों का उपचार, बोरा भराई, सिलाई, परिवहन पास की प्रक्रिया तथा गोदामीकरण की समुचित व्यवस्था के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान फड़ मुंशी एवं फड़ अभिरक्षक की भूमिका, प्राथमिक वन उपज सहकारी समिति प्रबंधक के दायित्व, भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के पालन की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। यह भी स्पष्ट किया गया कि संग्रहण, भंडारण एवं परिवहन की प्रत्येक प्रक्रिया नियमानुसार एवं समुचित अभिलेखीय संधारण के साथ पूर्ण करना अनिवार्य है।

    वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने कहा कि तेन्दूपत्ता संग्रहण केवल एक आर्थिक गतिविधि नहीं बल्कि ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने निर्देशित किया कि शाखाकर्तन एवं संग्रहण कार्य गुणवत्ता के साथ संपन्न किया जाए ताकि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के साथ-साथ हितग्राहियों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर समन्वय एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया जिससे वर्ष 2026 का तेन्दूपत्ता संग्रहण सत्र सफल रूप से संपन्न हो सके।

    कार्यशाला में लघु वनोपज अध्यक्ष बलदेव सिंह मैत्री, अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य कृषानू चन्द्राकार, उप वनमंडलाधिकारी कसडोल अनील वर्मा, परिक्षेत्र अधिकारी बलौदाबाजार प्रखर नायक, प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल सुश्री सिमरन साहू, सुश्री कविता ठाकुर, अनिरुद्ध कश्यप, राहुल उपाध्याय तथा फड़ मुंशी लोकेश देवदास, नेमीचंद कानूजे, राजकुमार ध्रुव एवं कौशल प्रसाद साहू सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Hemant Baghel
    Branch cutting workshop organized in Sonbarsa for tendu leaf collection year 2026
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिलासपुर में सक्रिय उठाईगिरी गिरोह, क्राइम ब्रांच पुलिस बनकर लोगों से ठगी
    Next Article सतनाम धर्मशाला मड़वा में भब्य निःशुल्क भोजन भण्डारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन
    Hemant Baghel

    Related Posts

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.