ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार
नेशनल हाईवे 130-B पर श्रद्धालुओं से भरी माज़दा पलटी, कई घायल
नेशनल हाईवे 130-B पर सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी माज़दा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में वाहन सवार श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई
घायलों को तत्काल सीएचसी केंद्र कसडोल लाया गया है,
चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

श्रद्धालु गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे
इसी दौरान मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया
हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।










































