Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    तिल्दा-नेवरा में ईंट भट्टे पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बताया पक्षपातपूर्ण कदम

    Ok

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»CG Copying Case : हाईटेक नकल का पर्दाफाश, जीटीबी कॉलेज में ब्लूटूथ से पकड़ा गया परीक्षार्थी
    छत्तीसगढ़

    CG Copying Case : हाईटेक नकल का पर्दाफाश, जीटीबी कॉलेज में ब्लूटूथ से पकड़ा गया परीक्षार्थी

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJanuary 11, 202603 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    CG Copying Case : बिलासपुर। जैमर लगे परीक्षा केंद्र में भी हाईटेक नकल का मामला सामने आया है। सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत फरहदा स्थित जीटीबी कॉलेज में आयोजित दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (लिपिकीय) भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    Fraud In Mahatari Vandan Yojana : पति जीवित, फिर भी महिला बनी विधवा, महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े का आरोप

    सीपत टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि 9 जनवरी 2026 को एसएससी (SSC) द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस 2025 सीबीई भर्ती परीक्षा जीटीबी कॉलेज में चल रही थी। शाम की पाली में 4:30 बजे से 6:30 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई थी। इसी दौरान राजस्थान के दौसा जिले के बसवा सेकंड निवासी मोहित मीना (25 वर्ष), पिता गाजीराम मीना परीक्षा दे रहा था।

    परीक्षा के समय मोहित ने सिर पर टोपी और शरीर पर जैकेट पहन रखी थी। जैसे ही परीक्षा शुरू हुई, वह अपने शरीर में छिपाकर रखे ब्लूटूथ डिवाइस को चालू करने का प्रयास करने लगा। परीक्षा कक्ष में मौजूद ऑब्जर्वर की नजर उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ी। संदेह होने पर ऑब्जर्वर ने उसे परीक्षा कक्ष से बाहर निकालकर कार्यालय में बैठाया।

    जांच के दौरान उसकी टोपी, जैकेट और शर्ट उतरवाकर तलाशी ली गई, जिसमें कंधे के नीचे टेप से चिपकाकर छिपाया गया इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ। कॉलेज के मैनेजर विजय कुमार लहरे (निवासी मुंगेली-फास्टरपुर, बघमार) ने तत्काल सीपत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ की, जहां से ब्लूटूथ डिवाइस जब्त किया गया।

    पुलिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र में मोबाइल और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूर्ण प्रतिबंध था तथा इसके लिए जैमर भी लगाया गया था। बावजूद इसके आरोपी ब्लूटूथ डिवाइस छिपाकर अंदर ले जाने में सफल रहा और नकल कर रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का एक सहयोगी कॉलेज के आसपास लैपटॉप या टैबलेट लेकर बैठा हुआ था। आरोपी द्वारा एक बटन दबाने पर बाहर बैठे सहयोगी की डिवाइस में हरी लाइट जलती थी, जिसके बाद वह मोबाइल के जरिए सवालों के जवाब आरोपी तक पहुंचाता था। मोहित के पकड़े जाने के बाद उसका सहयोगी मौके से फरार हो गया।

    सीपत पुलिस ने मैनेजर की रिपोर्ट पर मोहित मीना के खिलाफ बीएनएस की धारा 6, 112(2), 318(4), 61(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार सहयोगी की तलाश में जुटी हुई है।

    CG Copying Case
    CG Copying Case
    Hemant Baghel
    CG Copying Case
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRishabh Pant Injury : बीसीसीआई ने जारी किया आधिकारिक बयान, पंत की वनडे सीरीज से पुष्टि की गई बाहर
    Next Article Big Statement By PM Modi : सोमनाथ तोड़ने वाले इतिहास में दफन, मंदिर विरोधी ताकतें आज भी सक्रिय
    Hemant Baghel

    Related Posts

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    May 10, 2026

    तिल्दा-नेवरा में ईंट भट्टे पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बताया पक्षपातपूर्ण कदम

    May 10, 2026

    मोहतरा शिविर में 18 गांवों की सुनी गई समस्याएं, 225 आवेदनों का मौके पर निराकरण

    May 9, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    May 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    May 10, 2026
    Our Picks

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    तिल्दा-नेवरा में ईंट भट्टे पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बताया पक्षपातपूर्ण कदम

    Ok

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.