Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»Chhattisgarh News :  निजी मांगों से इनकार पड़ा भारी? दुर्ग निगम कमिश्नर पर कर्मचारी के आरोप
    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh News :  निजी मांगों से इनकार पड़ा भारी? दुर्ग निगम कमिश्नर पर कर्मचारी के आरोप

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJanuary 17, 2026003 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Chhattisgarh News :  दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के कमिश्नर का एक मामला इन दिनों छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर निगम के एक कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि कमिश्नर ने उससे निजी कामों के लिए लगातार फरमाइशें कीं और मांगें पूरी नहीं होने पर उसे निलंबित कर नौकरी से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मामले में हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए कर्मचारी के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

    दरअसल, दुर्ग नगर निगम में पदस्थ असिस्टेंट ग्रेड-3 भूपेंद्र गोइर ने अपने अधिवक्ता संदीप दुबे और मानस वाजपेयी के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कर्मचारी ने दावा किया है कि निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने उससे निजी उपयोग की कई चीजें मंगवाईं। इनमें धुरंधर मूवी की कार्नर सीट के दो टिकट, लाल अंगूर, सेब, संतरा जैसे फल, 10 किलो जवा फूल चावल, गैस सिलेंडर, बंगले के लिए एसी और वाई-फाई रिचार्ज तक शामिल हैं।

    CG NEWS : बारसूर–चित्रकोट मार्ग पर ‘तेंदुआ’ देख सहमे लोग: वायरल वीडियो पर वन विभाग की सफाई— “क्षेत्र में कोई तेंदुआ नहीं”

    कर्मचारी ने अपनी याचिका के साथ व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी हाईकोर्ट में पेश किए हैं, जिनमें कथित तौर पर कमिश्नर द्वारा की गई निजी मांगें दर्ज हैं। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि एमआईसी (मेयर-इन-काउंसिल) की बैठक स्थगित करने और अन्य कर्मचारियों को हटाने को लेकर भी उससे राय और संदेश भिजवाने को कहा गया। एक संदेश में तो यहां तक लिखा गया कि “उसे समझा देना, नहीं तो हटा दूंगा।”

    याचिकाकर्ता भूपेंद्र गोइर ने बताया कि उसकी नियुक्ति वर्ष 2014 में चपरासी के पद पर हुई थी। वर्ष 2019 में पदोन्नति देकर उसे सहायक ग्रेड-3 बनाया गया। इसके बाद 31 जुलाई 2025 को कमिश्नर द्वारा उसे कुछ नियुक्तियों में कथित गड़बड़ी को लेकर नोटिस जारी किया गया। आरोप था कि प्यून नम्रता रक्सेल, सहायक राजस्व निरीक्षक प्रीति उज्जैनवार की नियुक्ति और सहायक लेखा अधिकारी रमेश कुमार शर्मा की पदोन्नति अवैध तरीके से की गई।

    कर्मचारी ने इन आरोपों का जवाब दिया, इसके बावजूद 7 अगस्त 2025 को उसे निलंबित कर दिया गया। आगे 6 अक्टूबर 2025 को पेश की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर उसे बर्खास्त करने की तैयारी की जा रही थी। इससे परेशान होकर कर्मचारी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

    मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट के जस्टिस पी.पी. साहू ने कर्मचारी के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट के इस आदेश के बाद नगर निगम प्रशासन में हलचल मच गई है और मामला अब कानूनी व प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

    Hemant Baghel
    Chhattisgarh News
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबी प्राक को जान से मारने की धमकी, एक हफ्ते में 10 करोड़ की मांग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक
    Next Article IRCTC Account : IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करने का आसान तरीका, जानिए पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
    Hemant Baghel

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    September 13, 2026

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.