Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग, नितिन गडकरी से मिले दीपक शर्मा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»पलारी»छेरकापुर में जानलेवा हमला: लकड़ी के बत्ते से युवक के सिर पर किया वार, तीन आरोपी गिरफ्तार
    पलारी

    छेरकापुर में जानलेवा हमला: लकड़ी के बत्ते से युवक के सिर पर किया वार, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelAugust 16, 202607082 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम छेरकापुर में गणेश पर्व को लेकर आयोजित बैठक के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तीन आरोपियों ने एक युवक और उसके भाई के साथ मारपीट करते हुए लकड़ी के बत्ते से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। मामले में पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार, ग्राम छेरकापुर निवासी 23 वर्षीय वंशराम वर्मा ने थाना पलारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक 13 अगस्त 2026 की रात करीब 9:30 बजे राम सागर पारा मंदिर चौक के पास गणेश पर्व में मूर्ति स्थापना को लेकर बैठक चल रही थी। बैठक के दौरान जोर-जोर से बात करने को लेकर चित्रकांत वर्मा, लोकेश्वर वर्मा और विजय कुमार वर्मा वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे।

    आरोप है कि विवाद के दौरान चित्रकांत वर्मा ने लकड़ी के बत्ते से वंशराम के भाई लेखराम वर्मा के सिर पर जानलेवा वार कर दिया। हमले में लेखराम गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अचेत हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे वंशराम के साथ भी आरोपियों ने लकड़ी के बत्ते से मारपीट कर चोट पहुंचाई।

    घटना की सूचना मिलते ही पलारी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 338/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 109, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। गंभीर रूप से घायल लेखराम वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीराम अस्पताल, बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया, जहां वह ICU में उपचाराधीन है।

    पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किए जाने के बाद मुख्य आरोपी चित्रकांत वर्मा के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता तथा खून लगे कपड़े सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।

    गिरफ्तार आरोपी

    चित्रकांत वर्मा, पिता विजय वर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम छेरकापुर, थाना पलारी।

    लोकेश्वर उर्फ लोकू उर्फ लोकेश वर्मा, पिता विजय वर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम छेरकापुर, थाना पलारी।

    विजय कुमार वर्मा, पिता मंशाराम वर्मा, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम छेरकापुर, थाना पलारी।

    पलारी पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

    Hemant Baghel
    Deadly attack in Cherkapur: Young man attacked on the head with a wooden plank three accused arrested
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयह भगत सिंह का देश है,यहाँ बंदूक से क्रांति लाने से पहले कलम से क्रांति लाई जाती है
    Next Article सरकारी नौकरी का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार
    Hemant Baghel

    Related Posts

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    September 9, 2026

    सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग, नितिन गडकरी से मिले दीपक शर्मा

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,317 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,317 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग, नितिन गडकरी से मिले दीपक शर्मा

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.