Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»तीसरी बार शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा
    अन्य

    तीसरी बार शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJuly 22, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    जांजगीर-चांपा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस की सख्त कार्रवाई के बीच एक अनोखा फैसला सामने आया है। माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जांजगीर ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालक स्वदेश यादव (38 वर्ष), निवासी पाण्डेय नगर, जांजगीर को 15,000 रुपये के अर्थदंड के साथ 30 दिनों की सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई है।

    न्यायालय के आदेश के अनुसार, 22 जुलाई 2026 से आरोपी को प्रतिदिन 3 घंटे तक थाना कोतवाली जांजगीर में साफ-सफाई करनी होगी। साथ ही जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों को शराब का सेवन न करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक भी करना होगा।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी इससे पहले भी दो बार शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा जा चुका था। दोनों मामलों में उस पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। बार-बार एक ही अपराध दोहराने पर इस बार न्यायालय ने समाजोपयोगी दंड देने का निर्णय लिया।

    यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। यातायात पुलिस ने आरोपी को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा था और मोटर यान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया था।

    पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी शराब पीकर वाहन न चलाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

    Hemant Baghel
    Drunk driving for the third time proves costly; court hands down a unique sentence
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से सरपंच महासंघ की सौजन्य भेंट, पंचायतों के सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
    Next Article अपहरण, लूट और हत्या के दोषियों को आजीवन कारावास
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.