Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शादी का डिजिटल कार्ड भेजकर 98 हजार की ऑनलाइन ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार

    जांजगीर-चांपा में 2 लाख रुपए का गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद

    बहन पर गलत नीयत के शक में 19 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर फावड़े से किया वार; आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»कच्ची महुआ शराब से रेत के कारोबार तक, हसुवा बलौदा में कथित मास्टरमाइंड के हौसले बुलंद
    अन्य

    कच्ची महुआ शराब से रेत के कारोबार तक, हसुवा बलौदा में कथित मास्टरमाइंड के हौसले बुलंद

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelNovember 4, 202603353 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    कसडोल। विकासखंड में इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन चरम पर है। खैरा कटगी के बाद एक और अवैध रेत उत्खनन के मामले सामने आ रहे हैं। लगातार समाचार पत्रों में अवैध रेत उत्खनन की खबरें प्रकाशित हो रही हैं, मगर मजाल है कि जिला खनिज विभाग कार्रवाई करे। हसुवा बलौदा में बीते कई महीनों से चैन माउंटेन जेसीबी से अवैध उत्खनन जारी है। कोई इसका विरोध करे तो रेत माफिया उसे डराने-धमकाने का प्रयास करते हैं, जिससे लोग चुप रहने को मजबूर हैं। ऐसे मामलों में प्रशासन की कार्रवाई नहीं होना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

    सूत्रों की मानें तो जिस गांव से रेत निकाला जा रहा है, वहां एक समुदाय का वर्चस्व बताया जा रहा है। वहां अवैध कच्ची महुआ शराब से लेकर रेत के अवैध उत्खनन का कारोबार इस कदर हावी है कि प्रशासन की नजरें भी इस ओर नहीं पड़ रही हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि जहां रेत और कच्ची महुआ शराब का साम्राज्य होने की बात कही जा रही है, वहां पुलिस, आबकारी और अन्य प्रशासनिक अमले के बिना बल के जाने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा यह जानकारी भी सामने आई है कि हसुवा बलौदा में 3 लाख रुपये में कथित तौर पर मांडवाली हुई है, जिसके चलते ग्रामीण भी शिकायत करने से बच रहे हैं।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि हसुवा बलौदा में रेत के अवैध कारोबार से जुड़े कुछ लोग पहले कच्ची महुआ शराब के कारोबार में भी सक्रिय थे। उन्हीं के इशारे पर पूरे क्षेत्र में अवैध शराब बेचे जाने की बात कही जा रही है। आरोप है कि आज भी यह धंधा बेखौफ चल रहा है और क्षेत्र में कच्ची महुआ शराब परोसी जा रही है। इनके हौसले इतने बुलंद बताए जा रहे हैं कि प्रशासन ने आज तक इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

    स्थानीय लोगों के आरोपों के मुताबिक, कच्छु नामक व्यक्ति को इन गोरखधंधों का कथित मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि उसे न पुलिस का खौफ है और न ही कायदे-कानून का। इसी के चलते प्रशासन की नजरों से बचते हुए रेत का अवैध उत्खनन जारी है।

    स्थानीय सूत्रों की मानें तो शाम होते ही हसुवा बलौदा में सैकड़ों हाइवा की कतारें लग जाती हैं। दिनभर पहले महानदी से चैन माउंटेन जेसीबी के माध्यम से रेत बाहर निकाला जाता है और फिर रात होते ही उसकी लोडिंग की जाती है। अवैध रेत उत्खनन से शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान होने की आशंका है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक कार्रवाई सामने नहीं आई है।

    अवैध रेत उत्खनन से स्थानीय लोग परेशान हैं, लेकिन गांव में बैठक और कथित साठगांठ के चलते उनके हाथ बंधे हुए हैं। अब स्थानीय लोगों की निगाहें जिले के खनिज अधिकारी पर टिकी हुई हैं कि आखिर कब हसुवा बलौदा में चल रहे कथित अवैध रेत उत्खनन और कच्ची महुआ शराब के कारोबार पर कार्रवाई होगी।

    Hemant Baghel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकृषि बिजली कनेक्शन पर चल रहा पोल्ट्री फार्म, बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही, नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां!
    Next Article अति का आखिर कब होगा अंत? परसापाली, खैरा और हसुवा-बलौदा में नहीं थम रहा रेत का अवैध उत्खनन
    Hemant Baghel

    Related Posts

    शादी का डिजिटल कार्ड भेजकर 98 हजार की ऑनलाइन ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार

    November 16, 2026

    जांजगीर-चांपा में 2 लाख रुपए का गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद

    November 16, 2026

    बहन पर गलत नीयत के शक में 19 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर फावड़े से किया वार; आरोपी गिरफ्तार

    November 16, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,296 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,090 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,296 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,090 Views
    Our Picks

    शादी का डिजिटल कार्ड भेजकर 98 हजार की ऑनलाइन ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार

    जांजगीर-चांपा में 2 लाख रुपए का गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद

    बहन पर गलत नीयत के शक में 19 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर फावड़े से किया वार; आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.