हेमंत बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। राज्य सरकार ने राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।
मंत्री और उपमुख्यमंत्री संभालेंगे इन जिलों की कमान
राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे।
वहीं सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तिरंगा फहराएंगे।
इसके अलावा रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कांकेर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, जशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और बालोद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ध्वजारोहण करेंगे।
सांसदों को भी मिली जिलों की जिम्मेदारी
बलौदाबाजार-भाटापारा जिला मुख्यालय में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद संतोष पांडेय, कोंडागांव में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया ध्वजारोहण करेंगे।
इसी तरह गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा फहराएंगी/फहराएंगे।
इन जिला मुख्यालयों में विधायक करेंगे ध्वजारोहण
सरकार की सूची के अनुसार कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में विधायक भैयालाल राजवाड़े और नारायणपुर में विधायक लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी/होंगे और ध्वजारोहण के बाद जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण
बलौदाबाजार-भाटापारा जिला मुख्यालय में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ परेड की सलामी लेंगे और कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
इस तरह 15 अगस्त को राजधानी से लेकर सभी जिला मुख्यालयों तक जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया जाएगा और स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होंगे।










































