Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»Kanger Ghati National Park : कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, पर्यटन मानचित्र में जुड़ेगा नया आकर्षण
    छत्तीसगढ़

    Kanger Ghati National Park : कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, पर्यटन मानचित्र में जुड़ेगा नया आकर्षण

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJanuary 5, 2026003 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Kanger Ghati National Park :  जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की विश्वविख्यात कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान एक बार फिर अपनी अद्भुत प्राकृतिक विरासत को लेकर चर्चा में है। यहां अब एक और अनोखी प्राकृतिक संरचना सामने आई है, जिसे “ग्रीन केव” यानी ग्रीन गुफा नाम दिया गया है। यह गुफा अपनी हरी-भरी दीवारों, सूक्ष्मजीवी परतों और आकर्षक चूना-पत्थर संरचनाओं के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनने जा रही है।

    अग्रसेन धाम चौक पर बड़ा हादसा: MLA के बेटे की कार ने मारी जोरदार ठोकर

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार राज्य सरकार पर्यटन और वन्य धरोहरों के संरक्षण व संवर्धन को प्राथमिकता दे रही है। वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि ग्रीन गुफा के पर्यटन मानचित्र में शामिल होने से कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को नया आयाम मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। वन विभाग की आवश्यक तैयारियां पूर्ण होते ही इस गुफा को पर्यटकों के लिए खोलने की योजना है।

    जानकारी के अनुसार, ग्रीन गुफा कोटुमसर परिसर के कंपार्टमेंट क्रमांक 85 में स्थित है। गुफा की दीवारों और छत से लटकती चूने की आकृतियों (स्टैलेक्टाइट्स) पर हरे रंग की सूक्ष्मजीवी परतें जमी हुई हैं, जिसके कारण इसे “ग्रीन केव” नाम दिया गया है। चूना पत्थर और शैल से निर्मित यह गुफा कांगेर घाटी की दुर्लभ और विशिष्ट गुफाओं में शामिल मानी जा रही है।

    ग्रीन गुफा तक पहुंचने का मार्ग बड़े-बड़े पत्थरों और घने जंगलों से होकर गुजरता है। गुफा में प्रवेश करते ही हरी सूक्ष्मजीवी परतों से ढकी दीवारें पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। भीतर जाने पर एक विशाल कक्ष दिखाई देता है, जहां चमकदार और विशाल स्टैलेक्टाइट्स तथा फ्लो-स्टोन (बहते पानी से बनी पत्थर की परतें) गुफा की प्राकृतिक भव्यता को और भी बढ़ा देती हैं।

    वन विभाग द्वारा गुफा की सुरक्षा और नियमित निगरानी की जा रही है। साथ ही पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहुंच मार्ग, पैदल पथ और अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का विकास कार्य प्रगति पर है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के पर्यटन विकास के लिए किए जा रहे इन प्रयासों में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवासन तथा प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री अरुण पांडे का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    ग्रीन गुफा के सामने आने से कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की पहचान और भी मजबूत होगी और छत्तीसगढ़ के पर्यटन को एक नया आकर्षक स्थल मिलने जा रहा है।

    Hemant Baghel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल गिरफ्तार, आरक्षक से मारपीट मामले में न्यायिक रिमांड पर जेल
    Next Article Railway Ticket Booking Change : रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव, फर्जी एजेंटों पर कसा शिकंजा
    Hemant Baghel

    Related Posts

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.