हेमंत बघेल
कसडोल ।विधानसभा क्षेत्र के विधायक संदीप साहू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कसडोल के लिए विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति की है। इस संबंध में विधायक कार्यालय से 15 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में रामसागर पारा, कसडोल निवासी निरेंद्र क्षत्रिय (पिता स्व. राजकुमार क्षत्रिय) को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

जारी पत्र के अनुसार, निरेंद्र क्षत्रिय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में विधायक के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कसडोल को भी पत्र प्रेषित किया गया है।
विधायक संदीप साहू के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश की प्रति संबंधित अधिकारी एवं नियुक्त प्रतिनिधि को भेजी गई है। माना जा रहा है कि विधायक प्रतिनिधि के रूप में निरेंद्र क्षत्रिय अस्पताल से जुड़े जनहित के मामलों, आम नागरिकों की समस्याओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं के समन्वय में अपनी भूमिका निभाएंगे।




