Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»खपरी डबल मर्डर केस का 48 घंटे में खुलासा: चोरी की नीयत से घुसे आरोपियों ने बुजुर्ग दंपति की कर दी हत्या
    अन्य

    खपरी डबल मर्डर केस का 48 घंटे में खुलासा: चोरी की नीयत से घुसे आरोपियों ने बुजुर्ग दंपति की कर दी हत्या

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelApril 4, 2026003 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    जांजगीर-चांपा | जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। चोरी की नीयत से घर में घुसे आरोपियों ने पहचान उजागर होने के डर से बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

    पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गजेन्द्र पाल दिनकर (24), सुरेन्द्र यादव (25), श्यामरतन दिनकर (53) और विजेन्द्र पाल दिनकर (26) शामिल हैं, जो सभी ग्राम खपरी के निवासी हैं।

    ऐसे हुआ डबल मर्डर

    1 अप्रैल 2026 की सुबह ग्राम खपरी से सूचना मिली कि 70 वर्षीय संतराम साहू और उनकी पत्नी 65 वर्षीय श्यामबाई साहू का शव घर में खून से लथपथ पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    जांच में सामने आया कि बुजुर्ग दंपति घर में अकेले रहते थे। आरोपियों को पहले से जानकारी थी कि घर में पैसे और जेवर हैं। घटना की रात आरोपी नकली बाल, मास्क और टोपी लगाकर छत के रास्ते घर में घुसे।

    लेकिन इसी दौरान संतराम साहू की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाया। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। शोर सुनकर उठी पत्नी श्यामबाई पर भी आरोपियों ने बेरहमी से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

    लूटकर भागे आरोपी

    हत्या के बाद आरोपी घर से सोने का हार और चांदी के पायल लूटकर फरार हो गए। बाद में लूट का सामान अलग-अलग जगहों पर छिपा दिया गया।

    ऐसे खुला राज

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर साइबर और मुलमुला पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

    संदेह के आधार पर गजेन्द्र दिनकर को उसके ससुराल से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसके हाथ में चोट के निशान मिले, जिससे शक गहराया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरा राज खोल दिया और अन्य आरोपियों के नाम बताए।

    बरामद हुआ सामान

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

    2 नग चाकू

    सोने का हार

    चांदी के पायल

    एक मोटरसाइकिल

    जब्त किया है।

    किसने क्या किया

    गजेन्द्र दिनकर – घर में घुसकर महिला की हत्या कर सोने का हार लूटा

    सुरेन्द्र यादव – मुख्य साजिशकर्ता, संतराम साहू की हत्या कर पायल लूटा

    श्यामरतन दिनकर – बाहर रेकी कर लूट का सामान छिपाया

    विजेन्द्र दिनकर – आरोपियों को फरार होने में मदद की

    पुलिस की बड़ी सफलता

    इस पूरे ऑपरेशन में साइबर थाना और मुलमुला पुलिस की टीम ने लगातार मेहनत कर 48 घंटे के भीतर केस सुलझा लिया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

    यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में की गई, जिसमें साइबर टीम और थाना मुलमुला स्टाफ की अहम भूमिका

    Hemant Baghel
    Khapri double murder case solved in 48 hours: Accused entered with the intention of theft and murdered elderly couple
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमला: नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
    Next Article रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, ट्रेन से कटकर मौत की आशंका
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.