Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग, नितिन गडकरी से मिले दीपक शर्मा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»महतारी वंदन योजना से संवर रहा रानी करुणा का घर-संसार,अब तक मिली 24 हजार रुपये की राशि
    अन्य

    महतारी वंदन योजना से संवर रहा रानी करुणा का घर-संसार,अब तक मिली 24 हजार रुपये की राशि

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelFebruary 5, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार।  ग्राम देवरी निवासी रानी करुणा गायकवाड के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक संबल का बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। हर महीने एक हजार मिलने वाली राशि से दैनिक जरूरतें आसानी से पूरी हो रही है और गृहस्थी बेहतर चल रही है।

    रानी करुणा के पति शैलेश गायकवाड एक निजी प्लांट में काम करते हैं, लेकिन परिवार की सीमित आय के कारण घर का खर्च चलाना और दो छोटे बच्चों की परवरिश करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। उनकी बड़ी बेटी अभी केजी-2 में शिक्षा प्राप्त कर रही है और छोटा बेटा मात्र 18 महीने का है। ऐसे में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू की गई इस योजना ने उनके परिवार को एक नई दिशा और राहत प्रदान की है।

    हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की महिलाओं के बैंक खातों में योजना की 24वीं किश्त के रूप में 1000 रुपये की राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित की गई है। रानी करुणा गायकवाड को भी इस योजना का निरंतर लाभ मिल रहा है और वे अब तक कुल 24 हजार रुपये की राशि प्राप्त कर चुकी हैं। इस राशि का उपयोग वे बड़ी ही समझदारी के साथ कर रही हैं। वे प्राप्त पैसों का एक हिस्सा अपनी रोजमर्रा की घरेलू आवश्यकताओं और बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में खर्च करती हैं, जबकि शेष राशि को उन्होंने भविष्य की आकस्मिक जरूरतों के लिए बचाकर रखा है।

    रानी करुणा ने इस योजना के प्रति अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हर महीने समय पर मिलने वाली यह राशि उनके जैसे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सशक्त बनाने के इस विजनरी प्रयास के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। उनका मानना है कि यह योजना न केवल महिलाओं के हाथ में पैसा दे रही है, बल्कि समाज में उनके आत्मविश्वास और सम्मान को भी बढ़ा रही है।

    Hemant Baghel
    Mahatari vandan yojana
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंकुल में मीटिंग होने की झूठा बहाना बनाकर शासकीय प्राथमिक शाला जोगीडीपा से नदारद हुए प्रधानपाठक कंशराम ठाकुर
    Next Article कलेक्टर ने दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण
    Hemant Baghel

    Related Posts

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    September 9, 2026

    सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग, नितिन गडकरी से मिले दीपक शर्मा

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग, नितिन गडकरी से मिले दीपक शर्मा

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.