Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग, नितिन गडकरी से मिले दीपक शर्मा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»म्यूल अकाउंट गिरोह पर साइबर थाना जांजगीर-चांपा की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
    अन्य

    म्यूल अकाउंट गिरोह पर साइबर थाना जांजगीर-चांपा की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelAugust 9, 202601504 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    जांजगीर-चांपा। साइबर अपराधियों द्वारा दूसरों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर देशभर में साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करने वाले म्यूल अकाउंट नेटवर्क के खिलाफ साइबर थाना जांजगीर-चांपा ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 5 म्यूल खाता धारकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    पुलिस के अनुसार, भारत सरकार के गृह मंत्रालय की गाइडलाइन और पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान समन्वय पोर्टल से प्राप्त इनपुट, तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की गहन जांच की गई। जांच में आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाते देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज 33 साइबर फ्रॉड प्रकरणों से जुड़े पाए गए।

    इन 33 मामलों में कुल लगभग 10 करोड़ 18 लाख 19 हजार 809 रुपये की साइबर ठगी सामने आई है। वहीं, इन मामलों से संबंधित करीब 66 लाख 557 रुपये की राशि आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए म्यूल खातों में ट्रांसफर होना पाया गया।

    11 राज्यों में दर्ज मिले 33 साइबर फ्रॉड के मामले

    पुलिस जांच में आरोपियों के बैंक खातों का संबंध देश के 11 राज्यों में दर्ज साइबर फ्रॉड मामलों से सामने आया है। इनमें आंध्र प्रदेश के 4, गोवा के 2, गुजरात के 5, हिमाचल प्रदेश के 2, कर्नाटक के 6, महाराष्ट्र के 3, राजस्थान के 2, तेलंगाना के 4, उत्तर प्रदेश के 2, पश्चिम बंगाल के 1 और छत्तीसगढ़ के 2 मामले शामिल हैं।

    कमीशन के लालच में खुलवाए बैंक खाते

    जांच में सामने आया कि आरोपी कमीशन और आर्थिक लालच में अपने नाम से बैंक खाते खुलवाते थे तथा उन्हीं खातों से जुड़े सिम नंबर भी चालू करवाकर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने और उसे आगे अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था।

    पूछताछ में आरोपी तुषार सिंह राठौर, ओम प्रकाश केंवट और सत्यनारायण आदित्य ने पुलिस को बताया कि संदीप चंद्रा और उसके साथियों द्वारा कमीशन का लालच देकर उनसे बैंक खाते खुलवाए गए थे। मोबाइल नंबर चालू करवाने के बाद बैंक खातों को अपने साथ ले लिया गया था। इसके बदले खाताधारकों को कई हजार रुपये से लेकर लाखों रुपये तक कमीशन मिलने की बात सामने आई है।

    पुलिस के अनुसार, संदीप चंद्रा वर्तमान में बिलासपुर रेंज के रेंज साइबर थाना में दर्ज साइबर फ्रॉड के एक मामले में केंद्रीय जेल में निरुद्ध है।

    इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

    सत्यनारायण आदित्य, पिता राम कुमार आदित्य, निवासी ग्राम किकिरदा, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा।

    तुषार सिंह राठौर, पिता अशोक राठौर, निवासी ग्राम फरसवानी, थाना उरगा, जिला कोरबा।

    हरिश कुमार देवांगन, पिता स्व. राम सुंदर देवांगन, निवासी सिवनी, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा।

    ओम प्रकाश केंवट, पिता स्व. राम किशुन केंवट, निवासी फरसवानी, थाना उरगा, जिला कोरबा।

    मनोज कुमार मांझी, पिता फिरंगी मांझी, निवासी चांपा, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा।

    आरोपियों के विरुद्ध साइबर थाना जांजगीर-चांपा में अपराध क्रमांक 06/2026 के तहत धारा 61(2), 317(4), 317(5), 318(4) एवं 323 बीएनएस में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

    क्या होता है म्यूल अकाउंट?

    म्यूल अकाउंट ऐसा बैंक खाता होता है, जिसे कोई व्यक्ति कमीशन या आर्थिक लाभ के लालच में साइबर अपराधियों को इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराता है। साइबर ठग इन खातों में ठगी की रकम मंगवाकर उसे आगे दूसरे खातों में ट्रांसफर करते हैं, जिससे वास्तविक अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

    पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराध में अपने बैंक खाते का उपयोग करने की अनुमति देना या बैंक खाता उपलब्ध कराना भी गंभीर अपराध है। खाताधारक की भूमिका और संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

    साइबर थाना की आमजन से अपील

    साइबर थाना जांजगीर-चांपा ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी लालच में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, ओटीपी, पासवर्ड या इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ी जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं।

    यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है। पुलिस के मुताबिक, समय पर सूचना मिलने से ठगी की राशि को होल्ड कराने या वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।

    इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रभारी साइबर थाना जांजगीर-चांपा, सउनि विवेक सिंह, आरक्षक प्रदीप दुबे, चिरंजीव कुमार सहित साइबर थाना टीम का सराहनीय योगदान रहा।

    पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विवेचना जारी है और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

    Hemant Baghel
    Major crackdown by Janjgir-Champa Cyber ​​Police on 'mule account' gang; 5 accused arrested.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबरघाट नाले में बहा मध्यप्रदेश का युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
    Next Article पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 13 चोरी के वाहन बरामद
    Hemant Baghel

    Related Posts

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    September 9, 2026

    सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग, नितिन गडकरी से मिले दीपक शर्मा

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग, नितिन गडकरी से मिले दीपक शर्मा

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.