Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार में शामिल होने करहीबाजार पहुंचे, कई विकास कार्यों की दी सौगात

    बलौदाबाजार ग्रामीण जिला OBC कांग्रेस अध्यक्ष बने डॉ.रामचंद्र पटेल, कसडोल विधायक ने दिया बधाई

    बया में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 865 आवेदन प्राप्त, 125 का मौके पर हुआ निराकरण

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 23
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»जगदलपुर»दरभा के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी, पोषण व्यवस्था पर उठे सवाल
    जगदलपुर

    दरभा के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी, पोषण व्यवस्था पर उठे सवाल

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelApril 2, 202602 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संतोष यादव 

    जगदलपुर/दरभा |  क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूलों सहित शासकीय पूर्व माध्यमिक शालाओं में संचालित मध्याह्न भोजन योजना में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चों को शासन द्वारा निर्धारित मेनू चार्ट के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनकी पोषण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

    स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि कई स्कूलों में तय दिन के अनुसार भोजन नहीं मिल रहा है। बच्चों को बार-बार एक जैसा या अधूरा भोजन परोसा जा रहा है, जबकि गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

    ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भोजन वितरण का जिम्मा संभाल रहे स्थानीय महिला समूह द्वारा लंबे समय से अनियमितताएं की जा रही हैं। मेनू चार्ट का पालन नहीं होना और पोषण मानकों की अनदेखी, योजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रही है।

    इस संबंध में जब स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षकों से चर्चा की गई, तो उन्होंने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निर्धारित मेनू चार्ट के अनुसार ही भोजन तैयार किया जाता है। हालांकि, जमीनी स्तर पर स्थिति इससे अलग नजर आ रही है।

    स्वामी आत्मानंद स्कूल की शिक्षिका अंजली उपाध्याय ने जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष बच्चों के लिए चावल की आपूर्ति कम हुई है। उन्होंने बताया कि मध्याह्न भोजन के लिए जो चावल उपलब्ध कराया जा रहा है, उसी से सभी बच्चों को भोजन दिया जा रहा है।

    ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक भोजन मिल सके।

    Hemant Baghel
    Midday meal irregularities at Swami Atmanand School in Darbha raise questions about nutrition system
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपत्नी, भाई और रिश्तेदार निकले कातिल: गला घोंटकर की गई रामकुमार साय की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Next Article पीडीएस का चावल नहीं मिलने से भड़के सिलपट्टी के ग्रामीण, राशन व्यवस्था पर उठे सवाल
    Hemant Baghel

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार में शामिल होने करहीबाजार पहुंचे, कई विकास कार्यों की दी सौगात

    May 22, 2026

    बलौदाबाजार ग्रामीण जिला OBC कांग्रेस अध्यक्ष बने डॉ.रामचंद्र पटेल, कसडोल विधायक ने दिया बधाई

    May 22, 2026

    बया में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 865 आवेदन प्राप्त, 125 का मौके पर हुआ निराकरण

    May 22, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार में शामिल होने करहीबाजार पहुंचे, कई विकास कार्यों की दी सौगात

    बलौदाबाजार ग्रामीण जिला OBC कांग्रेस अध्यक्ष बने डॉ.रामचंद्र पटेल, कसडोल विधायक ने दिया बधाई

    बया में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 865 आवेदन प्राप्त, 125 का मौके पर हुआ निराकरण

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.