Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»तिल्दा - नेवरा»एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रन सिंह परमार का निधन, तिल्दा में बैठक के दौरान ली अंतिम सांस
    तिल्दा - नेवरा

    एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रन सिंह परमार का निधन, तिल्दा में बैठक के दौरान ली अंतिम सांस

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMarch 14, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोवर्धन यदु 

    तिल्दा-नेवरा। वरिष्ठ गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता एवं एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रन सिंह परमार (72) का शनिवार को छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा में आकस्मिक निधन हो गया। वे यहां विख्यात गांधीवादी विचारक राजगोपाल पी.वी. और एकता परिषद के वरिष्ठ साथियों के साथ एक बैठक में भाग ले रहे थे, इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली।

    डॉ. परमार लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे और लगभग 50 वर्षों तक वंचित समुदायों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। वे नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के राष्ट्रीय महासचिव, महात्मा गांधी सेवा आश्रम, जौरा के सचिव तथा भोपाल स्थित गांधी भवन के ट्रस्टी भी थे। जल, जंगल और जमीन पर समुदाय के अधिकारों के लिए उन्होंने देशभर में कई आंदोलनों और पदयात्राओं का नेतृत्व किया।

    डॉ. परमार युवावस्था से ही विख्यात गांधीवादी डॉ. एस.एन. सुब्बाराव के संपर्क में आए और उनके मार्गदर्शन में सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। मुरैना में जन्मे डॉ. परमार ने चंबल क्षेत्र में बागियों के आत्मसमर्पण की ऐतिहासिक प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    एकता परिषद द्वारा आयोजित कई राष्ट्रीय पदयात्राओं और जन आंदोलनों में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। गांधीवादी विचारधारा और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण के कारण देशभर के हजारों सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों के बीच उनका विशेष सम्मान था।

    उनके निधन की खबर से देशभर के सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों में शोक की लहर है।

    परिवार और संगठन के अनुसार, तिल्दा से शनिवार रात लगभग 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से महात्मा गांधी सेवा आश्रम के ग्वालियर संसाधन केंद्र (पुरानी छावनी थाना के पास) ले जाया जाएगा। वहां रविवार सुबह 11 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव मृगपुरा, जिला मुरैना ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया

    Hemant Baghel
    breathed his last during a meeting in Tilda. National President of Ekta Parishad Dr. Ran Singh Parmar passed away
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकसडोल में साहू समाज में खुलकर गुटबाजी, कर्मा माता जयंती के पोस्टर से तहसील अध्यक्ष का फोटो गायब
    Next Article पत्नी से विवाद का खौफनाक अंजाम: पिता ने 5 साल के बेटे को नहर में डुबोया
    Hemant Baghel

    Related Posts

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.