Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»ब्रेकिंग न्यूज़»छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी, कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले
    ब्रेकिंग न्यूज़

    छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी, कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelAugust 24, 202601822 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) संवर्ग के 31 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। यह आदेश 24 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए नवीन पद पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

    जारी आदेश में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

    आदेश के अनुसार पवन देव भापुसे को महानिदेशक, नगरसेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाएं, छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गुरजिंदर पाल सिंह भापुसे को महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं महानिदेशक, राज्य पुलिस अकादमी बनाया गया है।

     

    इसी तरह एस.आर.पी. कल्लूरी को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, रायपुर की जिम्मेदारी मिली है। प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर एवं अतिरिक्त प्रभार संचालक, अभियोजन बनाया गया है।

    विवेकानंद सिन्हा को वर्तमान कार्य के अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वित्त, योजना एवं प्रबंध की जिम्मेदारी दी गई है। दीपांशु विजय काबरा को वर्तमान कार्य के अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, यातायात का दायित्व सौंपा गया है।

    आदेश में अमित कुमार, डॉ. आनंद छाबड़ा, ओमप्रकाश पॉल, अंकित कुमार गर्ग, ध्रुव गुप्ता, बालाजी राव सोमावार, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजातशत्रु बहादुर सिंह, विवेक शुक्ला, राजेश कुकरेजा समेत कुल 31 अधिकारियों की नई पदस्थापना एवं जिम्मेदारियों का उल्लेख है।

    वहीं महिला अधिकारियों में मिलना कुर्रे, पायल माथुर, श्वेता राजपूत और अंजली विश्वकर्मा की भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

    आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी। आदेश छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी किया गया है और इसे राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार गृह विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित किया गया है।

    छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस मुख्यालय, प्रशिक्षण, यातायात, CID, S4C, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, तकनीकी सेवाएं, नगरसेना एवं नागरिक सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

    Hemant Baghel
    departments changed for several senior officers New posting orders issued for 31 IPS officers in Chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजांजगीर में धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, गंभीर घटना से पहले पुलिस ने दबोचा
    Next Article शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट
    Hemant Baghel

    Related Posts

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    October 26, 2026

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    October 25, 2026

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    October 25, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,293 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,085 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,293 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,085 Views
    Our Picks

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.