Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»नव-पदस्थ एसपी गौरव राय की पहली समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश
    अन्य

    नव-पदस्थ एसपी गौरव राय की पहली समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJuly 17, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनता से सौम्य व्यवहार, रोजाना टास्क आधारित पुलिसिंग और संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश; उत्कृष्ट कार्य करने वाले 4 पुलिसकर्मी सम्मानित

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार। नव-पदस्थ पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों की पहली समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों, अपराधों की स्थिति और संवेदनशील क्षेत्रों की विस्तार से समीक्षा की गई।

    एसपी गौरव राय ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को प्रतिदिन सुबह से शाम तक की स्पष्ट कार्ययोजना (टास्क) बनाकर उसी के अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    बैठक में एसपी ने पुलिस अधिकारियों को आम नागरिकों और पीड़ितों के साथ संयमित, सम्मानजनक एवं मददगार व्यवहार करने की हिदायत दी, ताकि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो सके। साथ ही हाट-बाजारों, भीड़भाड़ वाले व्यापारिक क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल एवं वाहन पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए, जिससे पुलिस की सक्रिय मौजूदगी आम लोगों को महसूस हो।

    एसपी ने अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ टीमवर्क की भावना से कार्य करने पर जोर दिया।

    बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें निरीक्षक हेमंत पटेल (थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण), उप निरीक्षक कुरैशी (थाना प्रभारी राजादेवरी), सहायक उप निरीक्षक नवीन शुक्ला (प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र निपनिया) तथा प्रधान आरक्षक प्रवीण पांडे (पुलिस सहायता केंद्र लिमतरा) शामिल रहे।

    बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, हेमसागर सिदार, एसडीओपी तारेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर वासनिक, संजय साहू, उषा सोंधिया, जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक तथा पुलिस कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

    Hemant Baghel
    Newly appointed SP Gaurav Rai's first review meeting; strict instructions regarding law and order.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिधौरी में भीषण सड़क हादसा: बारिश और अंधेरे में पुलिस का जांबाज रेस्क्यू, ट्रक के केबिन में फंसे चालकों की बचाई जान
    Next Article आस्था व एकता का प्रतीक है रथयात्रा : नरेश नायक
    Hemant Baghel

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    September 13, 2026

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.