Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»लोकल न्यूज़»गाड़ियों में स्टंट करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया, रिलबाजी के चक्कर में पहुंचे थाना, कसडोल पुलिस ने 10 बालिक लड़कों के ऊपर किया कानूनी कार्रवाई 
    लोकल न्यूज़

    गाड़ियों में स्टंट करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया, रिलबाजी के चक्कर में पहुंचे थाना, कसडोल पुलिस ने 10 बालिक लड़कों के ऊपर किया कानूनी कार्रवाई 

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelFebruary 3, 2026003 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    कसडोल। दिनांक 31.01.2026 को वायरल वीडियो एवं विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पता चला कि ग्राम कटगी स्थित स्कूल के कुछ छात्रों के सांथ कई अन्य युवाओं द्वारा शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान सड़क मार्ग में यातायात नियमों का उल्लंघन कर, खतरनाक तरीके से चारपहिया वाहन एवं दोपहिया वाहनों से स्टंट किया* जा रहा था, जिससे आने जाने वाले लोगों को भी तकलीफ हो रही थी तथा आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस दौरान खतरनाक स्टंट करते हुए वाहनों में कई अवयस्क छात्र तथा स्कूल के ड्रॉप आउट छात्र भी शामिल थे। कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता द्वारा वायरल वीडियो में खतरनाक स्टंट करते हुए दिख रहे अनावेदकों पर कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी कसडोल को आवश्यक निर्देश दिया गया।

    उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 02.02.2026 को उक्त वायरल वीडियो एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया न्यूज़ के आधार पर पहचान करते हुए कुल 26 लोगों को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर इन सभी के द्वारा चारपहिया वाहन एवं मोटरसाइकिल आदि में खतरनाक स्टंट करना स्वीकार किया गया। पकड़े गए लोगों में 16 अवयस्क बालक भी शामिल है, जिनके परिजनों को थाना कसडोल बुलाकर, उनके माध्यम से इन अवयस्क सभी बालकों को कड़ी फटकार लगाया गया एवं भविष्य में कभी भी ऐसा नहीं करने की उनके परिजनों द्वारा चेतावनी भी दिया गया। पकड़े गए अन्य 10 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170,126,135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई किया गया है तथा प्रकरण में 02 चारपहिया वाहन एवं 02 बाइक जप्त किया गया है।

    प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही करते हुए संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चालन करने की धाराओं के तहत कुल 04 अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत भी कारवाई किया गया है। वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य वाहनों के संबंध में भी पहचान करवाई की जा रही है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की युवा वर्गों से खास अपील- ऐसे किसी भी अंवैधानिक कृत्यों या खतरनाक स्टंट आदि में ना पड़े। ऐसा कोई भी कृत्य आपके लिए खतरनाक हो सकता है। यह आपके परिजनों के लिए पीडादायक साबित तो, हो ही सकता है, साथ ही आपके उज्जवल भविष्य के लिए भी रुकावट पैदा कर सकता है। साथ ही बच्चों के परिजन अपने बच्चों की नियमित रूप से निगरानी करें, उन्हें अच्छे बुरे के बारे में जानकारी दें, जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो एवं वह सभी समाज में एक विशिष्ट स्थान प्राप्त कर सकें।

     

    अनावेदकों के नाम

    1. भावेश देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम रामपुर चौकी गिरौदपुरी

    2. प्रहलाद कैवर्त उम्र 18 साल निवासी ग्राम रामपुर चौकी गिरौदपुरी

    3. भार्गव देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल

    4. पुरण चंद कैवर्त उम्र 18 साल ग्राम रामपुर चौकी गिरौदपुरी

    5. कमलेश जायसवाल उम्र 19 साल निवासी ग्राम अमोदी चौकी गिरौदपुरी

    6. निशांत देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल

    7. पियूष देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल

    8. साहिल साहू उम्र 19 साल निवासी ग्राम अमलीडीह थाना गिधौरी

    9. फिरु यादव उम्र 27 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल

    10. होमेश देवांगन देवांगन उम्र 19 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल

    Hemant Baghel
    Kasdol police
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश को विकास देने व विकसित भारत 2047 के विजन की ओर कदम बढ़ाने वाला बजट: चंदराम साहू
    Next Article बलौदाबाजार पुलिस द्वारा समाधान अभियान चलाकर 417 नग मोबाईल किया गया रिकवर
    Hemant Baghel

    Related Posts

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    October 26, 2026

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    October 25, 2026

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    October 25, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,293 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,085 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,293 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,085 Views
    Our Picks

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.