Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, खेल मैदान में दो हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग
    अन्य

    खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, खेल मैदान में दो हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJune 8, 2026012 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 
    कसडोल। शासकीय पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय मैदान, कसडोल में खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए दो हाई मास्ट लाइट स्थापित किए जाने की मांग उठी है। इस संबंध में जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष भावेश यादव ने क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू को ज्ञापन सौंपकर मैदान में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की।

    ज्ञापन में बताया गया कि कसडोल का यह खेल मैदान क्षेत्र का प्रमुख खेल केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में खिलाड़ी फुटबॉल, वॉलीबॉल, सॉफ्टबॉल, खो-खो सहित विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं। इसके अलावा सुबह और शाम बड़ी संख्या में नागरिक स्वास्थ्य लाभ के लिए मैदान में भ्रमण करने पहुंचते हैं। मैदान में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से खिलाड़ियों और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    भावेश यादव ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि अंधेरे के कारण मैदान परिसर में असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। ऐसे में हाई मास्ट लाइट की स्थापना से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
    विधायक संदीप साहू ने मांग को उचित बताते हुए मामले को गंभीरता से लिया तथा दो हाई मास्ट लाइट की स्वीकृति के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने का सकारात्मक आश्वासन दिया।

    इस अवसर पर भावेश यादव ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाई मास्ट लाइट लगने से खिलाड़ियों को रात्रिकालीन अभ्यास की बेहतर सुविधा मिलेगी और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

    ज्ञापन सौंपने के दौरान मेहुल साहू, जीतू साहू, राजा पटेल, सोम यादव, योगेश साहू, पीयूष, साहिल, आकाश सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भी मैदान में जल्द हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग करते हुए विधायक के आश्वासन का स्वागत किया।

    Hemant Baghel
    demand for installation of two high mast lights in the sports ground Players will get better facilities
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 दिनों में 93 वारंटी गिरफ्तार, 32 साल पुराने फरार आरोपी को भी दबोचा
    Next Article कथित जहरीली शराब पीने से 8 की मौत! जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण
    Hemant Baghel

    Related Posts

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    October 26, 2026

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    October 25, 2026

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    October 25, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,293 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,085 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,293 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,085 Views
    Our Picks

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.