Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 28
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»Road Accident : तेज रफ्तार का कहर, बाइक–पिकअप की भीषण टक्कर में दो भाइयों की मौत
    छत्तीसगढ़

    Road Accident : तेज रफ्तार का कहर, बाइक–पिकअप की भीषण टक्कर में दो भाइयों की मौत

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJanuary 2, 2026012 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Road Accident , कोंडागांव। कोंडागांव–उमरकोट मार्ग पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा भगदेवा चढ़ाव के पास रात करीब 7:30 बजे हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक कोंडागांव में काम करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भगदेवा चढ़ाव के पास सड़क पर खड़ी एक पिकअप वाहन से उनकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

    CG News :पास्टर की रची गई साजिश नाकाम, प्रशासन ने समय रहते की कार्रवाई

    हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर पिकअप वाहन खड़ा था और पर्याप्त संकेतक या लाइट नहीं होने के कारण बाइक सवारों को समय रहते वाहन नजर नहीं आया।

    बताया जा रहा है कि मृतक दोनों युवक आपस में सगे भाई थे और परिवार के लिए आजीविका कमाने कोंडागांव में काम करते थे। एक साथ दोनों बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पिकअप वाहन किसका था और उसे सड़क पर किस परिस्थिति में खड़ा किया गया था। यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित चालक या वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने सड़क पर खड़े भारी वाहनों को लेकर नाराजगी जताई है।

    Hemant Baghel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBig Rise In Gold And Silver : एक दिन में गोल्ड ₹954 और सिल्वर ₹5,656 महंगी
    Next Article CG NEWS : रायगड़ा–विजयनगरम सेक्शन में अपग्रेडेशन कार्य, छत्तीसगढ़ से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित
    Hemant Baghel

    Related Posts

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    October 26, 2026

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    October 25, 2026

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    October 25, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,293 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,085 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,293 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,332 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,085 Views
    Our Picks

    खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, कई घायल

    पामगढ़ में शराब सेवन के बाद दो लोगों की मौत, दो संदेही पुलिस अभिरक्षा में

    सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30.430 किलो गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.