Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»धर्म, समाज और संस्कृति की रक्षा का सशक्त संकल्प : चंदराम साहू 
    अन्य

    धर्म, समाज और संस्कृति की रक्षा का सशक्त संकल्प : चंदराम साहू 

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMarch 22, 2026003 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    कसडोल। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 को ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय बताते हुए युवा नेता चंदराम साहू ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं उनकी पूरी सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक केवल एक कानून नहीं, बल्कि प्रदेश में सामाजिक संतुलन, धार्मिक स्वतंत्रता और जनसुरक्षा को मजबूत करने का ठोस प्रयास है।

    चंदराम साहू ने कहा कि विगत कई वर्षों से प्रदेश में अवैध धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर आमजन में चिंता एवं असंतोष का वातावरण बना हुआ था। ऐसे समय में राज्य सरकार द्वारा यह निर्णायक कदम उठाया जाना जनता की भावनाओं के अनुरूप है और यह कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

    उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से गरीब, शोषित एवं वंचित वर्गों की आस्था और अधिकारों को मजबूत संरक्षण मिलेगा। साथ ही, लालच, प्रलोभन, भय, दबाव एवं छल-कपट के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराने वाले तत्वों पर सख्त अंकुश लगेगा, जिससे समाज में पारदर्शिता और विश्वास का वातावरण बनेगा।

    युवा नेता चंदराम साहू ने आगे कहा कि इस कानून में प्रलोभन, धोखे एवं दबाव से किए जाने वाले धर्मांतरण को स्पष्ट रूप से अपराध घोषित करते हुए इसे गैर-जमानती बनाया गया है और कठोर दंड का प्रावधान किया गया है। यह उन असामाजिक तत्वों के लिए कड़ा संदेश है, जो भोले-भाले लोगों को भ्रमित कर उनका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करते हैं।

    उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, नाबालिगों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांगजनों जैसे संवेदनशील वर्गों के लिए किए गए विशेष प्रावधानों को सरकार की संवेदनशीलता और समावेशी सोच का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इससे इन वर्गों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

    चंदराम साहू ने सामूहिक धर्मांतरण एवं विदेशी फंडिंग के माध्यम से संचालित संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए किए गए प्रावधानों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक समरसता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता, सुरक्षा और जनकल्याण के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। यह निर्णय ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना को और अधिक सुदृढ़ करता है तथा प्रदेश को विकास और स्थिरता के नए मार्ग पर अग्रसर करता है।

    अंत में चंदराम साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि यह विधेयक प्रदेश में शांति, सौहार्द, पारस्परिक सम्मान एवं सामाजिक समरसता को नई मजबूती प्रदान करेगा और छत्तीसगढ़ को एक सशक्त, सुरक्षित एवं समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    Hemant Baghel
    society and culture: Chandram Sahu Strong resolve to protect religion
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूएनआई मुख्यालय खाली कराया गया: पुलिस कार्रवाई से पत्रकारों में रोष, परिसर सील
    Next Article हैदराबाद–विजयवाड़ा रूट पर बसों में अव्यवस्था, एक सीट पर 8–10 यात्रियों को बैठाने के आरोप
    Hemant Baghel

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    September 13, 2026

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार  हथबंद में दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.