Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग, नितिन गडकरी से मिले दीपक शर्मा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»तिल्दा-नेवरा में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, डॉक्टर बलराम टहिलियानी की पहल बनी प्रेरणा
    अन्य

    तिल्दा-नेवरा में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, डॉक्टर बलराम टहिलियानी की पहल बनी प्रेरणा

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelSeptember 9, 2026053 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोवर्धन यदु 

    तिल्दा-नेवरा। बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में विद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थियों के सौजन्य से गठित डॉक्टर बलराम उद्धवदास टहिलियानी प्रतिभा सम्मान परिवार द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी तिल्दा-नेवरा अंचल के हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 एवं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

    समारोह में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मोमेंटो, ₹500 नगद, प्रमाण पत्र एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तिल्दा-नेवरा नगर पालिका की वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन ने भी विद्यार्थियों को आकर्षक उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिल्दा-नेवरा पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा कैंप के अध्यक्ष शमनलाल खूबचंदानी रहे, जबकि अध्यक्षता समाजसेवी हीरानंद हरिरामानी ने की। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं प्रतिभा सम्मान परिवार के प्रेरणास्रोत डॉ. बलराम उद्धवदास टहिलियानी एवं उनकी पत्नी विद्या टहिलियानी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लखेश्वर जाहिरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं पूर्व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    सम्मानित विद्यार्थियों में अंकित झा, विनायक अग्रवाल, यश बघेल, यश शर्मा, सौम्या साहू, मिशा दुलवानी सहित अन्य प्रतिभावान विद्यार्थी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. बलराम टहिलियानी की पहल के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मंच पर सम्मान मिलने से उनका उत्साह बढ़ा है और वे डॉ. टहिलियानी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे।

    मुख्य अतिथि शमनलाल खूबचंदानी ने डॉ. बलराम टहिलियानी के साथ विद्यालय में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ गांधी जयंती सहित विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे और उस समय भी अपने सहपाठियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे।

    कृष्ण मुरारी वर्मा ने डॉ. बलराम टहिलियानी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक अच्छे चिंतक एवं प्रेरणास्रोत के रूप में बताया। वहीं समाजसेवी हीरानंद हरिरामानी ने कहा कि वे और डॉ. बलराम टहिलियानी इस विद्यालय के शाला नायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 से शुरू किया गया यह सम्मान कार्यक्रम क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय पहल है।

    विद्यार्थियों को मेहनत और ईमानदारी का संदेश

    गीता मर्मज्ञ डॉ. बलराम उद्धवदास टहिलियानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने जीवन में विभिन्न महापुरुषों से प्रेरणा लेकर सकारात्मक सोच के साथ मेहनत करनी चाहिए और अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता, गुरुजनों, सहपाठियों एवं बड़े भाई-बहनों से प्रेरणा लेने तथा ईमानदारी और सत्यता को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

    डॉ. टहिलियानी ने अपने संबोधन में अपने गुरुजनों खोरबहरा राम वर्मा, खूबी राम वर्मा एवं गंगाधर झा तथा माता-पिता को स्मरण करते हुए कहा कि वे आज जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके गुरुजनों, माता-पिता एवं सहपाठियों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अच्छे नागरिक बनकर समाज की मजबूत नींव बनने का प्रयास करें।

    कार्यक्रम में विद्यार्थियों के विद्यालयों के प्राचार्य वासुदेव साहू एवं राजेंद्र बंजारे सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। समारोह के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त योग शिक्षक केंद्र प्रसाद वर्मा ने किया। अंत में संस्था के प्राचार्य राजेश चंदानी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया।

    Hemant Baghel
    Talented students honored in Tilda-Nevra; Dr. Balram Tahiliani's initiative serves as an inspiration.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरानी लक्ष्मीबाई और महाराणा प्रताप की प्रतिमाएं रंग-रोगन के लिए तरसीं
    Next Article सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग, नितिन गडकरी से मिले दीपक शर्मा
    Hemant Baghel

    Related Posts

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    September 9, 2026

    सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग, नितिन गडकरी से मिले दीपक शर्मा

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,317 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,268 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,317 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    पीएम श्री स्कूल तिल्दा के ‘स्टूडेंट स्टोर’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया अवलोकन, बच्चों के हुनर और नवाचार की सराहना

    सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा-आरंग मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग, नितिन गडकरी से मिले दीपक शर्मा

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.