हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के अंतर्गत बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक “वनांचल” को जिला किसान कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लगातार तीसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे युधिष्ठिर नायक को मिली इस नई जिम्मेदारी से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।

जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सरजू प्रसाद धृतलाहरे ने दूरभाष पर चर्चा के दौरान कहा कि युधिष्ठिर नायक पार्टी के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जिला किसान कांग्रेस को भी पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ सहयोग कर रहे हैं।
वहीं बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि युधिष्ठिर नायक सारंगढ़-बिलाईगढ़ और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सबसे सक्रिय कांग्रेस अध्यक्षों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वे एक कर्मठ, मृदुभाषी और जमीनी कार्यकर्ता हैं, जो पार्टी को पर्याप्त समय देते हैं तथा संगठन के किसी भी दायित्व को सफलतापूर्वक निभाने की क्षमता रखते हैं।
युधिष्ठिर नायक की सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण ही उनकी पहचान बन चुकी है। उनकी दोहरी जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बधाई देने वालों में जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, धनीराम नाग, सुखलाल निषाद, हेमलाल पटेल, गोप लाल पटेल, राजमहत पी.के. धृतलाहरे, मोती साहू, गजेंद्र पटेल, तुलेश्वर वर्मा, रवि बंजारे, मिथिलेश चेतन डडसेना, आसिफ खान, पवन बारिहा, वीरेंद्र सेन, दीपक बंदे, अमर ध्वज यादव, पुरुषोत्तम प्रधान, दिनेश ठाकुर, बसंत केवट, गणपत पटेल, विजय बरिहा, किशोर साहू, जवाहर पटेल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल रहे।




