हेमंत बघेल
कसडोल। युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए युवा मोर्चा कसडोल मंडल के अध्यक्ष पद पर शनि यादव की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति के बाद संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

शनि यादव इससे पहले मंडल संयोजक एवं सोशल मीडिया प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, निष्ठा और कुशल कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बताया जाता है कि शनि यादव पिछले कई वर्षों से युवा मोर्चा कसडोल से जुड़े हुए हैं और संगठन को मजबूत करने में लगातार योगदान दे रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शनि यादव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने की आशा व्यक्त की है।




