Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»कसडोल में शहीद संतराम साहू की 17वीं पुण्यतिथि: विधायक ने दी श्रद्धांजलि, प्रशासन की उदासीनता पर परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी
    अन्य

    कसडोल में शहीद संतराम साहू की 17वीं पुण्यतिथि: विधायक ने दी श्रद्धांजलि, प्रशासन की उदासीनता पर परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJuly 12, 202603 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार। जिले के कसडोल के वीर सपूत एवं शहीद संतराम साहू की 17वीं पुण्यतिथि पर रविवार को कसडोल विधायक संदीप साहू ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    हालांकि इस अवसर पर प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं किए जाने से शहीद के परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

    शहीद स्मारक स्थल पर न तो टेंट की व्यवस्था की गई थी और न ही साफ-सफाई की गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत और प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धांजलि तक अर्पित नहीं की।

    नगर पंचायत कसडोल के विधायक प्रतिनिधि चंदन साहू ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह शहीद संतराम साहू का अपमान है। उन्होंने कहा कि जिस वीर जवान ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, उसकी पुण्यतिथि पर भी प्रशासन संवेदनशीलता नहीं दिखा सका। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक पर बुनियादी व्यवस्थाएं तक नहीं की गईं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

    मदनवाड़ा हमले में हुए थे शहीद

    गौरतलब है कि 12 जुलाई 2009 को राजनांदगांव जिले के मदनवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में तत्कालीन एसपी बी.के. चौबे सहित 29 पुलिस जवान शहीद हो गए थे। इन्हीं शहीदों में कसडोल निवासी संतराम साहू भी शामिल थे। उनकी शहादत ने कसडोल का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया और आज भी वे नगरवासियों के दिलों में अमर हैं।

    2007 में पुलिस सेवा में हुआ था चयन

    संतराम साहू का पुलिस विभाग में चयन 19 मई 2007 को हुआ था। पहली नियुक्ति राजनांदगांव में मिली। लगभग एक वर्ष तक जिला मुख्यालय में सेवाएं देने के बाद वे प्रशिक्षण के लिए मैनपाट गए। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उनकी ड्यूटी कुछ समय के लिए विधानसभा में लगाई गई। इसके बाद वे एक महीने की छुट्टी लेकर अपने गृह नगर कसडोल आए और परिवार के साथ समय बिताया। 29 जून 2009 को वे छुट्टी समाप्त कर वापस ड्यूटी पर लौटे और महज कुछ दिनों बाद 12 जुलाई 2009 को मदनवाड़ा नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त हो गए।

    स्थानीय लोगों में आक्रोश

    शहीद की पुण्यतिथि पर प्रशासन की कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों ने भी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना है कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का सम्मान करना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। ऐसे अवसरों पर उपेक्षा न केवल शहीद के परिवार की भावनाओं को आहत करती है, बल्कि पूरे समाज के लिए भी पीड़ादायक है।

    Hemant Baghel
    17th Death Anniversary of Martyr Santram Sahu in Kasdol: MLA Pays Tribute; Family and Locals Upset Over Administration's Apathy
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्कूल के मिड-डे मील का 5 क्विंटल चावल चोरी, अकलतरा पुलिस ने किया खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 विधि से संघर्षरत बालक शामिल
    Next Article कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कसडोल में करोड़ों के कथित वित्तीय घोटाले का आरोप, जांच आदेश के महीनों बाद भी कार्रवाई नहीं
    Hemant Baghel

    Related Posts

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    July 28, 2026

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    July 28, 2026
    Top Posts

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    July 28, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Our Picks

    JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, 7.5 किलो तांबा बरामद

    जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.