Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कसडोल में करोड़ों के कथित वित्तीय घोटाले का आरोप, जांच आदेश के महीनों बाद भी कार्रवाई नहीं
    अन्य

    कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कसडोल में करोड़ों के कथित वित्तीय घोटाले का आरोप, जांच आदेश के महीनों बाद भी कार्रवाई नहीं

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJuly 13, 2026054 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    कसडोल |  स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एक बार फिर कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर चर्चा में है। नगर के पूर्व पार्षद एवं सर्व नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश कन्नौजे ने विद्यालय की पूर्व प्रभारी अधीक्षिका रीना कट्टकवर पर वर्ष 2021 से 2026 के दौरान छात्राओं के भोजन, छात्रवृत्ति, मजदूरी, प्रशिक्षण एवं अन्य मदों में प्राप्त शासकीय राशि के कथित दुरुपयोग, फर्जी बिलों के जरिए भुगतान और PFMS प्रणाली के माध्यम से कथित फर्जी भुगतान कर लाखों-करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता करने का आरोप लगाया है।

    शिकायतकर्ता ने कलेक्टर जनदर्शन सहित संबंधित अधिकारियों को दो अलग-अलग शिकायतें सौंपते हुए मामले में एफआईआर दर्ज करने, शासकीय राशि की वसूली, दोषियों को बर्खास्त करने तथा विशेष जांच दल गठित कर जांच कराने की मांग की है।

    दो बार शिकायत, दो बार जांच के आदेश
    राजेश कन्नौजे ने पहली शिकायत 7 अप्रैल 2026 को कलेक्टर जनदर्शन में प्रस्तुत की थी, जिसमें 11 बिंदुओं पर विस्तृत आरोप लगाए गए थे। इसके बाद जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, बलौदाबाजार-भाटापारा ने 28 अप्रैल 2026 को पत्र क्रमांक 83 जारी कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, कसडोल को सात दिनों के भीतर संयुक्त जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

    शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई।

    https://reporter36.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260711-WA0003.mp4

     

    इसके बाद 19 मई 2026 को दूसरी विस्तृत शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसमें 12 बिंदुओं पर कथित आर्थिक अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए एफआईआर दर्ज करने और तत्काल बर्खास्तगी की मांग की गई। इस शिकायत पर भी जिला मिशन समन्वयक ने 27 मई 2026 को पत्र क्रमांक 140 जारी कर सात दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

    https://reporter36.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260712-WA00541.mp4

     

    शिकायत में लगाए गए प्रमुख आरोप
    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पूर्व अधीक्षिका द्वारा—
    PFMS के माध्यम से विभिन्न फल एवं सब्जी विक्रेताओं के नाम पर कथित फर्जी भुगतान कराया गया।
    जिन दुकानों का अस्तित्व नहीं है, उनके नाम पर भुगतान दर्शाया गया।
    भोजन मद की राशि निजी एवं अन्य व्यक्तियों के खातों में स्थानांतरित की गई।

    मजदूरी, चौकीदार, कराटे प्रशिक्षण, सेल्फ डिफेंस, ट्यूशन शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक तथा अतिथि शिक्षक सहित विभिन्न मदों में एक ही व्यक्ति को अलग-अलग पदों पर भुगतान किया गया।
    देव किराना स्टोर सहित अन्य विक्रेताओं के नाम पर सामग्री खरीदी में कथित अनियमितता की गई।

    डिलीवरी अवकाश पर रहने वाली अतिथि शिक्षिका को नियमित वेतन भुगतान किया गया।

    छात्रावास में नियमों के विरुद्ध कॉलेज की छात्राओं को रखा गया।
    एफआईआर और वसूली की मांग
    राजेश कन्नौजे का कहना है कि छात्राओं के भोजन, शिक्षा और अन्य सुविधाओं के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि का कथित दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने पूरे मामले की विशेष जांच, शासकीय राशि की वसूली, एफआईआर दर्ज करने और दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

    जांच लंबित, कार्रवाई का इंतजार
    दो-दो बार जांच के आदेश जारी होने के बावजूद अब तक सार्वजनिक रूप से जांच प्रतिवेदन या किसी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ता ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो सर्व नागरिक कल्याण समिति एवं महिला संगठनों के साथ धरना-प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।

    जांच अधिकारी का पक्ष
    इस मामले में जांच अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविन्द ध्रुव ने बताया कि “जांच अभी पूरी नहीं हुई है, जांच जारी है।”
    पूर्व अधीक्षिका का पक्ष
    मामले में पूर्व प्रभारी अधीक्षिका रीना कट्टकवर से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए फोन काट दिया।

    निष्पक्षता के लिए महत्वपूर्ण
    फिलहाल शिकायतों में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा जांच के आदेश दिए जा चुके हैं और जांच प्रक्रिया जारी है। मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच प्रतिवेदन एवं प्रशासन की आगे की कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगा।

    Hemant Baghel
    Allegations of a multi-crore financial scam at Kasturba Gandhi Balika Residential School Kasdol; no action taken even months after the inquiry was ordered.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकसडोल में शहीद संतराम साहू की 17वीं पुण्यतिथि: विधायक ने दी श्रद्धांजलि, प्रशासन की उदासीनता पर परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी
    Next Article सिनोधा में 16 लाख के अमृत सरोवर निर्माण में भ्रष्टाचार, आधे-अधूरे काम में पड़ी दरारें, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.