Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ग्राम पंचायत कोट क उपचुनाव: अनीता केवट ने दर्ज की शानदार जीत, मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

    आरएचओ स्थानांतरण आदेश के तीन माह बाद भी नहीं हुआ पालन, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    जनता ने किया भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, किसान महापंचायत सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»भाटापारा»आंगनबाड़ी शिकायत की रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, एक ही परिवार के चार आरोपी गिरफ्तार
    भाटापारा

    आंगनबाड़ी शिकायत की रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, एक ही परिवार के चार आरोपी गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMay 26, 202602 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    भाटापारा/बलौदाबाजार। थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने ग्राम कैथी में घर के अंदर घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले एक ही परिवार के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला, उसका पति और दोनों पुत्र शामिल हैं।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुरेश आडिल निवासी ग्राम कैथी ने 21 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव में नाली निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उसने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ईश्वरी आनंद के खिलाफ आंगनबाड़ी में अनियमितता की शिकायत की थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने रंजिश रख ली।

    रिपोर्ट में बताया गया कि उसी दिन रात करीब 7:30 बजे आरोपिया ईश्वरी आनंद अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रार्थी के घर में घुस गई और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने बांस की बल्ली, हाथ-मुक्के से प्रार्थी के साथ मारपीट की।

    मामले में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने अपराध क्रमांक 270/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 333, 331(4), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।

    पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने गांव में पूछताछ और जांच के बाद चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने आंगनबाड़ी अनियमितता की शिकायत से नाराज होकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं —

    संतु राम आनंद (50 वर्ष), ईश्वरी बाई आनंद (48 वर्ष), कमल आनंद (22 वर्ष), कल्याण आनंद (18 वर्ष)

    सभी आरोपी ग्राम कैथी थाना भाटापारा ग्रामीण के निवासी हैं। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

    Hemant Baghel
    Four people from the same family were arrested for entering a house and assaulting them over a complaint about an Anganwadi worker.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज की कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को 2% डीए देय तिथि से देने की मांग, विक्रम राय गुरुजी ने सरकार से की घोषणा की अपील
    Next Article जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सिलतरा, रायपुर में इमरजेंसी मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक की गई
    Hemant Baghel

    Related Posts

    ग्राम पंचायत कोट क उपचुनाव: अनीता केवट ने दर्ज की शानदार जीत, मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

    June 1, 2026

    आरएचओ स्थानांतरण आदेश के तीन माह बाद भी नहीं हुआ पालन, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    June 1, 2026

    जनता ने किया भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, किसान महापंचायत सम्पन्न

    June 1, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Our Picks

    ग्राम पंचायत कोट क उपचुनाव: अनीता केवट ने दर्ज की शानदार जीत, मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

    आरएचओ स्थानांतरण आदेश के तीन माह बाद भी नहीं हुआ पालन, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    जनता ने किया भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, किसान महापंचायत सम्पन्न

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.