Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»कथित जहरीली शराब कांड: 8 मौतों की जांच तेज, आज निकाले जा रहे 6 और शव, गांव में हड़कंप
    अन्य

    कथित जहरीली शराब कांड: 8 मौतों की जांच तेज, आज निकाले जा रहे 6 और शव, गांव में हड़कंप

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJune 16, 2026003 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    कसडोल। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरवे में कथित जहरीली शराब सेवन से पिछले तीन माह के दौरान 8 लोगों की मौत के मामले ने अब गंभीर रूप ले लिया है। ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में कसडोल थाना में लिखित शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक टीम ने जांच तेज कर दी है। ग्रामीणों ने गांव के निवासी रामसाय जायसवाल पर जहरीली शराब पिलाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मृतकों के शवों का पुनः परीक्षण कराने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में शनिवार 13 जून को मृतक महत्तरू साहू के दफन शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेजा गया था। अब जांच की अगली कड़ी में मंगलवार को शेष 6 मृतकों के शवों को भी कब्र से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

    जानकारी के अनुसार मृतकों में से एक बुधराम जायसवाल का अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा दाह संस्कार के माध्यम से किया जा चुका है, जिसके कारण उसके शव का पुनः परीक्षण संभव नहीं हो पाएगा। वहीं अन्य मृतकों के शवों का फॉरेंसिक परीक्षण कर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि उनकी मौत किसी जहरीले पदार्थ या शराब के सेवन से हुई थी या नहीं।

    घटनास्थल पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव उत्खनन की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर एसडीपीओ कौशल किशोर वासनिक, तहसीलदार विवेक पटेल, फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम, पुलिस बल तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हैं। पूरे गांव में इस कार्रवाई को लेकर लोगों में उत्सुकता और चिंता का माहौल बना हुआ है।

    ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के रहने वाले रामसाय जायसवाल ने लंबे समय से ग्रामीणों को शराब पिला रहा यह और जिस व्यक्ति ने उसके दिए हुए शराब का सेवन किया उसके बाद एक-एक कर कई लोगों की मौत हुई। हालांकि प्रशासन ने अभी तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और कहा है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

    मृतकों के नाम

    चैतू साहू (55 वर्ष)

    छातूराम साहू (58 वर्ष, पूर्व सरपंच)

    विनोद साहू (36 वर्ष)

    बद्री पटेल (58 वर्ष)

    जगानंद माछी (50 वर्ष)

    बुटालू साहू

    बुधराम जायसवाल (दाह संस्कार किया जा चुका है)

    महत्तरू साहू

    फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इन मौतों के पीछे वास्तव में जहरीली शराब थी या कोई अन्य कारण। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, वहीं प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

    Hemant Baghel
    Alleged spurious liquor tragedy: Probe into 8 deaths intensifies; 6 more bodies being exhumed today; panic grips the village.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ी रैप जगत को बड़ा झटका: एप्पी राजा का निधन, पूरे प्रदेश में शोक की लहर
    Next Article ग्राम पूटपुरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: आपसी सहमति से हटाया गया बेजा कब्जा, ग्रामीणों ने जताया आभार
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.