हेमंत बघेल
कसडोल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल द्वारा शुक्रवार को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। साथ ही बिसाहू दास महंत के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम वर्मा ने कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर योगेश बंजारे, डॉ. विशाल खुसरो, गायत्री कैवर्त्य, नीलू, चंदन साहू, लक्ष्मी साहू, गोविंद मिश्रा, पंकज जायसवाल, जागेश्वर वर्मा, द्वारका निर्मलकर, प्रकाश छत्रीय, खिलावन डहरिया, हरिया मुरारी धीवर, रुद्रशंकर, नरेंद्र छत्री, लक्ष्मीशंकर जायसवाल, चंद्रप्रकाश साहू, जीतू दीवार, साहिल यादव, कमल पटेल, गोल्डी साहू, सूर्या यादव, नागेश श्रीवास, गणेश दास, पेखन ध्रुव, लीला दीवार, पूरीराम कोसले, अशोक पटेल, हिंगेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




