Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»साइबर ठगी पीड़ितों को बड़ी राहत: जांजगीर-चांपा में पहली बार विशेष सहायता शिविर, ₹8.98 लाख की वापसी प्रक्रिया शुरू
    अन्य

    साइबर ठगी पीड़ितों को बड़ी राहत: जांजगीर-चांपा में पहली बार विशेष सहायता शिविर, ₹8.98 लाख की वापसी प्रक्रिया शुरू

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJuly 27, 2026003 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    जांजगीर-चांपा। भारत सरकार की नई गाइडलाइन के तहत जांजगीर-चांपा जिले में सोमवार को पहली बार साइबर ठगी के पीड़ितों के लिए एक दिवसीय विशेष पुलिस सहायता शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में साइबर थाना जांजगीर में आयोजित इस शिविर में जिले सहित सक्ती, कोरबा और बलरामपुर से आए कुल 106 साइबर ठगी पीड़ितों ने भाग लिया।

    शिविर में पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करते हुए कुल ₹8,98,310 की राशि वापस कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं, 20 गुम मोबाइल फोन भी उनके मालिकों को लौटाए गए। पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 636 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है, बरामद कर वापस किए जा चुके हैं।

    GRM और MRM पोर्टल के माध्यम से मिली राहत

    शिविर में भारत सरकार की नई GRM (Grievance Redressal Mechanism) व्यवस्था के तहत उन 47 पीड़ितों के फ्रीज खातों को डिफ्रीज कराने के लिए आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन भेजे गए, जिनके खातों में ठगी की राशि आने के कारण खाते फ्रीज हो गए थे।

    इसके अलावा MRM (Money Restoration Module) के माध्यम से 17 पीड़ितों के ₹77,310 वापस दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन दर्ज किए गए। वहीं ₹50,000 से अधिक होल्ड राशि वाले 10 मामलों (₹8,21,000) को न्यायालय भेजा गया, क्योंकि ऐसे मामलों में न्यायालय का आदेश आवश्यक होता है।

    क्या हैं GRM और MRM पोर्टल?

    पुलिस ने बताया कि GRM पोर्टल उन लोगों के लिए है जिनके बैंक खाते फ्रीज हो गए हैं। ऐसे पीड़ित अपनी बैंक शाखा के माध्यम से GRM पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

    वहीं MRM पोर्टल उन साइबर ठगी पीड़ितों के लिए है जिनकी ₹50,000 तक की राशि होल्ड हुई है। इस पोर्टल के माध्यम से बिना एफआईआर और न्यायालय की प्रक्रिया के राशि वापस पाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। ₹50,000 से अधिक राशि के मामलों में न्यायालय का आदेश अनिवार्य है।

    एसपी ने किया जागरूक

    पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंकिंग जानकारी या पासवर्ड किसी से साझा न करें। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश, ऑनलाइन लोन, केवाईसी अपडेट और सोशल मीडिया हैकिंग जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी।

    उन्होंने कहा कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते ठगी की राशि होल्ड कर पीड़ित को राहत दिलाई जा सके।

    Hemant Baghel
    Major relief for cyber fraud victims: Special assistance camp held for the first time in Janjgir-Champa; process to recover ₹8.98 lakh initiated.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाईवे पर राहगीरों से लूट करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा, लूट की रकम भी बरामद
    Next Article महामाया मंदिर में सोने के आभूषण चोरी का 24 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.