हेमंत बघेल
बलौदाबाजार, । जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन आज जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे, जो ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8:59 बजे मुख्य अतिथि का कार्यक्रम स्थल पर आगमन एवं स्वागत होगा। इसके बाद प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रीय धुन एवं परेड की सलामी ली जाएगी। प्रातः 9:05 बजे परेड का निरीक्षण तथा 9:10 बजे मार्च पास्ट होगा।
प्रातः 9:20 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। इसके बाद 9:55 बजे शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा। प्रातः 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं 10:25 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे।










































